मुंबई : भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान गणेश का सिद्धिविनायक मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक को देखा जाता है। अब अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के रिलीज से एक दिन पहले एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को बप्पा के दरबार में दर्शन करते हुए देखा गया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर सिद्धिविनायक मंदिर से दर्शन के बाद अपनी फोटोज पोस्ट की हैं। फोटो में रकुल प्रीत येलो आउटफिट में दिख रही हैं और उनके हाथों में फूलों की बड़ी सी माला भी है। रकुल प्रीत ने कैप्शन में लिखा, "आशीर्वाद लेने के लिए बप्पा के दरबार में, कल फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हो रही है, प्लीज अपना पूरा प्यार फिल्म को दीजिए, गणपति बप्पा मोरिया।
अब फिल्म रिलीज हो रही है, तो बप्पा का आशीर्वाद लेना भी बहुत जरूरी है। शुक्रवार को एक्ट्रेस की फिल्म अरबाज खान की 'त्रिघोरी' के साथ भिड़ने वाली है। 'त्रिघोरी' एक हॉरर फिल्म है, जिसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता, महेश मांजरेकर और आदित्य श्रीवास्तव भी दिखने वाले हैं।
'दे दे प्यार दे 2' कॉमेडी और रोमांस से भरी फिल्म है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह के अलावा अजय देवगन, आर माधवन, जावेद जाफरी और उनके बेटे मीजान जाफरी भी हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने में कामयाब होगी, क्योंकि फिलहाल पर्दे पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ऐसे में उसका सीधा फायदा 'दे दे प्यार दे 2' को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपए के बीच कमाई कर सकती है।
इस फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। पहली फिल्म में रकुल प्रीत और अजय देवगन के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया था। तब्बू ने एक्टर की पत्नी बनकर जोरदार कॉमेडी की थी। अब 'दे दे प्यार दे 2' से भी दर्शक ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल