Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'रेड-2' शानदार प्रदर्शन जारी है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू तीसरे हफ्ते भी बरकरार है। दर्शकों के बीच इसकी अभी भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं हुई है। माना जा रहा था टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज 'रेड-2' की रफ्तार को धीमा कर सकती है, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसके उलट वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ गई है, जो अजय देवगन की स्टार पावर और फिल्म की दमदार कहानी का सबूत है।
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'रेड-2' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 149 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फिल्म की सफलता सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 'रेड-2' की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म 'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में । रितेश ने दादा भाई का अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल