Raid 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) फिल्म 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर 'जट', 'सिकंदर', 'केसरी 2' जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म दिन-ब-दिन अपनी कमाई में इजाफा कर रही है। महज 48 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म 'रेड 2' जल्द 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
दरअसल राज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड-2' 'रेड' का सीक्वल है जो 2018 में रिलीज हुई थी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड-2' ने सिनेमा प्रेमियों को काफी प्रभावित किया है। पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर जबरदस्त ओपनिंग की थी। अब फिल्म का सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी।
अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन इसने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैनीलक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अजय देवगन की यह फिल्म छाव, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
बता दें कि फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) जहां खलनायक की भूमिका में हैं तो वहीं वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में निभा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल