Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
खबर सार :-
Peddi Box Office Collection Day 6: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। छठे दिन भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लाब में शामिल हो जाएगी।
खबर विस्तार : -
Peddi Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफ़िस पर साउथ इंडियन और बॉलीवुड फ़िल्मों के बीच दिलचस्प मुक़ाबला चल रहा है। राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'Peddi' लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, जबकि वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क़ होना है' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। वहीं, बॉबी देओल की फ़िल्म 'बंदर' कमाई के मामले में संघर्ष करती दिख रही है। हफ़्ते की शुरुआत में तीनों फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस आंकड़े सामने आ गए हैं।
Peddi Box Office Collection Day 6: छठे दिन की ज़बरदस्त कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'Peddi' ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत छाप छोड़ी है और रिलीज़ के छठे दिन अच्छी-खासी कमाई की है। मंगलवार (छठे दिन) को फ़िल्म ने लगभग 13 करोड़ रुपये का शानदार बिज़नेस किया, जो सोमवार की कमाई से ज़्यादा है। वर्किंग डे पर डबल-डिजिट कलेक्शन करके फ़िल्म ने साबित कर दिया है कि यह दर्शकों की पसंदीदा है। नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 180 करोड़ के पार पहुंच गया है। मौजूदा कमाई की रफ़्तार को देखते हुए, फ़िल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में, 'Peddi' ने रिलीज़ का पहला हफ़्ता पूरा होने से पहले ही 313 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था।
Peddi Box Office Collection Day 6: इन फिल्मों पर पड़ रही भारी
दूसरी ओर, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर 'है जवानी तो इश्क़ होना है' की कमाई में सोमवार को गिरावट देखी गई। फ़िल्म ने चौथे दिन 3.50 करोड़ का बिज़नेस किया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 9 करोड़ था। इसके साथ ही फ़िल्म का कुल बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 27.50 करोड़ हो गया है। वहीं, बॉबी देओल की 'बंदर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। फ़िल्म ने चौथे दिन सिर्फ़ 30 लाख कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 2.75 करोड़ हो गया है। इन दोनों फ़िल्मों से आगे निकलते हुए, 'पेड्डी' ने कमाई के मामले में बढ़त बना ली है। फ़िलहाल, बॉक्स ऑफ़िस पर 'पेड्डी' का दबदबा सबसे मज़बूत है।
ये भी पढ़ेंः- Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05