Parineeti Chopra Delivery: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा व आप सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गर्भवती हैं और डॉक्टर उनकी डिलीवरी की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि अभिनेत्री के पति और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इस खास समय में अपनी पत्नी के साथ है वो भी अस्पताल पहुंचे हैं। वह अपने पहले बच्चे के जल्द आने की उम्मीद है।
इस खास मौके पर परिणीति और राघव दोनों के परिवार भी अस्पताल में मौजूद हैं। पूरा परिवार दिवाली के मौके पर अपने नन्हे मेहमान के आगमन का जश्न मनाने के लिए उत्सुक है। इस साल अगस्त में, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वे जल्द ही दो या तीन होने वाले हैं। उन्होंने पार्क में टहलते हुए इस जोड़े का एक वीडियो भी शेयर किया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में उदयपुर में शादी की। लीला पैलेस में हुई उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के पीएम भगवंत मान समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया हल्के आइवरी रंग का लहंगा पहना था, और राघव चड्ढा ने क्लासिक क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। उनकी शादी में हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ-साथ एक सूफी नाइट भी शामिल थी। परिणीति और राघव की प्रेम कहानी कथित तौर पर लंदन में शुरू हुई, जहां वे साथ पढ़ाई कर रहे थे। सालों बाद, वे भारत में फिर मिले और शादी के बंधन में बंध गए।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29