Paresh Rawal Hera Pheri 3: फिल्म 'हेरा फेरी 3' काफी समय से सुर्खियों में है। अभिनेता परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' को बीच में ही छोड़ने की घोषणा से हर कोई हैरान है। जब से अभिनेता परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है, फैंस का दिल टूट गया है। वहीं परेश रावल के अचानक फिल्म से बाहर होने के बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ केस ठोक दिया है।
दरअसल परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार की कंपनी ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये का दावा किया है। हालांकि परेश रावल पूरे मामले पर चुप रहे, लेकिन अब परेश रावल ने कानून की भाषा में 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस को जवाब दिया है। परेश रावल ने इस मामले पर एक्स पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए परेश रावल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "मेरे वकील ने मेरे फैसले के बारे में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब आप इसे पढ़ लेंगे, तो सभी सवाल हल हो जाएंगे।"
बता दें कि अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल से 25 करोड़ रुपये का दावा किया है। इस दावे का कारण यह है कि अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बावजूद परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए। जिससे निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपने को-स्टार के खिलाफ इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।
बताया जा रहा है कि अक्षय ने इस फिल्म पर अपनी मेहनत की कमाई लगाई है और शायद यही वजह है कि उन्होंने परेश रावल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि इस पूरे मामले पर परेश रावल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब परेश रावल ने इसका कानूनी जवाब भेजा है। कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने 15% ब्याज के साथ अपना साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपये भी लौटा दिया है।
गौरतलब है कि 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) के निर्माण पर संशय इस विवाद के कारण, फिल्म 'हेरा फेरी 3' का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन के पास है। परेश रावल ने 'हेरा फेरी' के दोनों भागों में बाबूराव गणपतराव आप्टे की भूमिका को अमर कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि परेश रावल के 'हेरा फेरी' छोड़ने के बाद भी सिनेमा का जादू जारी रहेगा या नहीं। फिल्म 'हेरा फेरी' परेश रावल की भूमिका के बिना अधूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू