Palak Tiwari: अभिनेत्री पलक तिवारी अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' (The Bhootni) की रिलीज के बाद से ही धार्मिक स्थलों का दौरा कर रही हैं। हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद वह अपनी मां अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और भाई रेयांश के साथ साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी पहुंचीं।
श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ हाथ जोड़कर मंदिर में दर्शन करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर पहुंचीं श्वेता तिवारी सफेद रंग के कपड़ों में नजर आईं, वहीं पलक पीले रंग के सलवार सूट में नजर आ रही है। श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह माथे पर पीला चंदन लगाए अपने बेटे के साथ पोज देती नजर आ रही है।
दरअसल शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है। मंदिर को साईं की समाधि के ऊपर बनाया गया है। मंदिर में साल भर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि साईं के दरबार में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को भी मंदिर काफी पसंद है। वे अक्सर साईं बाबा के दरबार में जाते हैं। साईं मंदिर से पहले शुक्रवार को पलक तिवारी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा के दर्शन किए।
गौरतलब है कि 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी 'The Bhootni' ने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सिद्धांत सचदेवा द्वारा निर्देशित 'द भूतनी' में अभिनेता संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मौनी ने डायन का किरदार निभाया है। पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल जैसे सितारे थे। पलक तिवारी को हार्डी संधु के हिट म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' से पहचान मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल