ओटीटी पर धमाका : इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा की हिट फिल्में और सीरीज
खबर सार :-
ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से लोग घर बैठे मूवी और वेब सीरीज का आनंद उठा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस सप्ताह थिएटर्स में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने के साथ ओटीटी पर भी खास वेब सीरीज आ रही है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की फिल्म गुस्ताख इश्क और कृति सेनन व धनुष की फिल्म तेरे इश्क में इस हफ्ते रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
मुंबई : डिजिटल दुनिया में लोग फिल्मों और वेब सीरीज का मजा घर बैठे ले पाते हैं। मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते थिएटर्स में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन ओटीटी भी दर्शकों के लिए भी काफी कुछ खास लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नए और चर्चित प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा सभी का तड़का है।
'गुस्ताख इश्क' : फिल्म 'गुस्ताख इश्क' पिछले साल 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की जोड़ी इस फिल्म में दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है और इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। 'गुस्ताख इश्क' 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
'तेरे इश्क में' : फिल्म 'तेरे इश्क में' इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म में कृति सेनन और धनुष मुख्य किरदारों में हैं और आनंद एल राय के निर्देशन में यह फिल्म रोमांस की एक नई परिभाषा पेश करती है। इस फिल्म में प्रकाश राज, प्रियांशु पैन्युली और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 'तेरे इश्क में' 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म उन लोगों के लिए खास है, जो सिनेमा के जरिए रोमांटिक कहानी का आनंद लेना चाहते हैं।
'मार्क' : कन्नड़ फिल्म 'मार्क' भी इसी हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर 23 जनवरी से स्ट्रीम होगी। इसमें किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। इसके अलावा, शाइन टॉम चाको, नवीन चन्द्र, विक्रांत और योगी बाबू भी फिल्म में प्रमुख कलाकारों के रूप में नजर आएंगे। कहानी में रोमांच और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है।
'स्पेस जेन : चन्द्रयान'- स्पेस और विज्ञान से जुड़े कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'स्पेस जेन: चन्द्रयान' एक खास तोहफा है। यह स्पेस साइंस ड्रामा सीरीज 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अरुणाभ कुमार द्वारा बनाई गई इस सीरीज में श्रिया सरन, गोपाल दत्त, नकुल मेहता, प्रकाश बेलावाड़ी और दानिश सैत जैसे सितारे हैं। कहानी अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
'सिराई' : तमिल क्राइम कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सिराई' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म 23 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगी। विक्रम प्रभु की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म न्याय, अपराध और रोमांच का मिश्रण है। कोर्टरूम की घटनाओं और अपराध की गुत्थियों को हल करने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25