OG Movie Box Office Collection: साउथ के सुपर स्टार अभिनेता पवन कल्याण अपनी फिल्म "दे कॉल हिम ओजी" (They Call Him OG) को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों की भारी भीड़ टिकट खिड़कियों पर उमड़ पड़ी। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए शानदार शुरुआत की।
बॉक्स ऑफिस मॉनिटरिंग वेबसाइट SacNilk के अनुसार, "ओजी" ने अपनी रिलीज के पहले दिन गुरुवार को सभी भाषाओं में लगभग 70 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले ही प्री-सेल से 20.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इस तरह "ओजी" की पहले दिन की कुल कमाई 90.25 करोड़ करोड़ हो गई है। इसी के साथ ही इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली रजनीकांत की फिल्म कूली (Coolie) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
14 अगस्त को रिलीज हुई कूली ने पहले दिन करीब 77 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओजी की शानदार शुरुआत ने सबको हैरान कर दिया है। "ओजी" ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त प्रभाव डाला है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये की कमाई की। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ था। पहले दिन ओजी की शानदार शुरुआत ने सबको हैरान कर दिया है।
"OG" में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुजीत ने इसका निर्देशन और कहानी लिखी है।हैं। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने "दे कॉल हिम ओजी" से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ के अभिनेता पवन कल्याण के साथ काम करते नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल