Pankaj Bhadouria: ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही मास्टर शेफ पंकज भदौरिया, सर्जरी से पहले फैंस से कही ये बात
खबर सार :-
Pankaj Bhadouria: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके सबको चौंका दिया है। पता चला है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, यह जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फ़ैन्स के साथ शेयर की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह कैंसर के किस स्टेज से जूझ रही हैं।
खबर विस्तार : -
Pankaj Bhadouria: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। मास्टर शेफ सीजन 1 (MasterChef India Season 1) की विनर होने के अलावा, शेफ पंकज ने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। शेफ पंकज ने Instagram अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस को बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। वे लिखती हैं, हमें आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की आवश्यकता है। इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है.....
Pankaj Bhadouria ने फैंस से क्या कुछ कहा
45 साल की पंकज भदौरिया ने अब शुक्रवार को अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, उन्होंने बताया कि वह सर्जरी करवाने जा रही हैं। पंकज भदौरिया ने यह वीडियो अपनी Instagram Stories पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का उनके अटूट प्यार और साथ के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिस प्यार और साथ की बौछार आप सबने मुझ पर की है। आज, मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं, और मुझे पता है कि मैं ठीक होकर वापस आऊंगी। इसलिए, एक बार फिर, प्लीज़ मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।"
Pankaj Bhadouria ने सेहत को लेकर दिया था बड़ा अपडेट
इससे पहले 28 मई को, पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया के ज़रिए हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही थीं। पंकज भदौरिया ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। पंकज कहती हैं, "मैं आप सभी को बताना चाहती हूँ कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। आप सभी मेरे लिए परिवार जैसे हैं, इसीलिए मैं यह खबर आप सभी के साथ पर्सनली शेयर करना चाहती थी। इस समय, मुझे आपके प्यार और साथ की ज़रूरत है। कहते हैं कि दुआओं में चमत्कार करने की ताकत होती है, इसलिए प्लीज़ मेरे लिए दुआ कीजिएगा।"
मास्टरशेफ जीतने के बाद बदली पंकज की जिंदगी
बता दें कि पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) एक जानी-मानी भारतीय सेलिब्रिटी शेफ हैं। MasterChef India (2010) का पहला सीज़न जीतने के बाद, उन्होंने कई पॉपुलर कुकिंग शो होस्ट किए। इनमें शेफ़ पंकज का ज़ायका (स्टार प्लस), किफायती किचन, 3 कोर्स विद पंकज, और सेल्स का बाजीगर शामिल हैं।
वह दुनिया की पहली मास्टरशेफ़ विजेता हैं जिनके नाम पर एक आधिकारिक 'मास्टरशेफ' कुकबुक प्रकाशित हुई है। इसके अलावा, उन्होंने बार्बी –आई एम अ शेफ़ और चिकन फ्रॉम माई किचन नाम की किताबें भी लिखी हैं। टेलीविज़न के अलावा, पंकज ने अपने YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए डिजिटल दुनिया में भी अपनी मज़बूत पहचान बनाई है, जहाँ वह नियमित रूप से लाखों फ़ॉलोअर्स के साथ खाना बनाने की रेसिपी, किचन के टिप्स और खाने से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं।
लखनऊ के एक स्कूल में 16 रही इंग्लिश टीचर
पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने करीब 16 सालों से लखनऊ के एक स्कूल में इंग्लिश टीचर के तौर पर काम कर रही थीं। पढ़ाना उनका पेशा था, लेकिन खाना बनाना उनका सबसे बड़ा जुनून था। 2010 में, जब देश में पहली बार ‘MasterChef India’ शुरू हुआ, तो पंकज ने इस शो के लिए ऑडिशन देने का फैसला किया और सफल रही। फिर भारत की पहली मास्टर शेफ बनकर कुकिंग रियलिटी शो इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30