Mannara Chopra Father Death: बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा (Raman Rai Handa) का सोमवार 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रमन हांडा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। मन्नारा ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी।
दअसल रमन राय हांडा एक मशहूर वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। रमन हांडा पिछले कुछ समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा की मौत से उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा और बेटियां मन्नारा और मिताली हांडा पूरी तरह टूट गई हैं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय है।
रमन हांडा सिर्फ़ एक पिता या पति ही नहीं थे, बल्कि परिवार की रीढ़ थे। उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में अपने परिवार का साथ दिया और सबके लिए एक मज़बूत सहारा बने रहे। उनके जाने से सिर्फ़ परिवार ही नहीं, बल्कि दोस्त और रिश्तेदार भी गमगीन हैं। रमन राय हांडा के निधन से हांडा और चोपड़ा परिवार में मातम छाया हुआ है।
दिवंगत रमन राय हांडा प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे। मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। दरअसल मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं। मन्नारा की मां चोपड़ा है इसलिए वो अपना सरनेम चोपड़ा ही लगाती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने अपना नाम बदल लिया था। अभिनेत्री ने अपने फूफा को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल (फूफा जी) ओम शांति।"
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल