Maharani 4 trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) 'महारानी 4' के साथ एक बार फिर OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 'महारानी 4' नया ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। इस सीजन में पहले से भी ज़्यादा पॉलिटिकल साजिशें हैं, लेकिन भारती देवी (Bharti Devi) हार मानने वाली नहीं हैं; बल्कि वह दिल्ली में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश करेंगी।
Maharani 4 trailer का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें भारती देवी अकेली नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। भारती सिंह की बेटी और बेटे की भी सीरीज में एंट्री हो गई है। भारती सिंह की बेटी का रोल श्वेता प्रसाद निभा रही हैं, जो अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इस बार भारती देवी दिल्ली की गद्दी, यानी प्रधानमंत्री बनने के लिए लड़ती नजर आएंगी। सीरीज़ में ट्विस्ट यह है कि भारती देवी को 10 साल पुराने एक केस में फंसाया जाएगा। भारती देवी इन हालातों से कैसे लड़ेंगी, यह तो सीरीज़ देखने के बाद ही पता चलेगा।
'महारानी 4' 7 नवंबर से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि सीरीज़ को बिहार चुनावों के दौरान स्ट्रीम करने का शेड्यूल किया गया है। बिहार विधानसभा चुनावों का पहला चरण 6 नवंबर को है, और दर्शक 7 नवंबर से सीरीज़ देख पाएंगे। 'महारानी' का हर सीज़न बिहार की राजनीति पर आधारित है, और बिहार चुनावों के दौरान सीरीज़ रिलीज़ करने से मेकर्स को फायदा हो सकता है।
बता दें कि 'महारानी' के तीनों सीज़न को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पहले सीज़न में भारती देवी (Huma Qureshi) अकेले सत्ता और अपनी इज्जत के लिए लड़ती नजर आई थीं, लेकिन अब उनका पूरा परिवार उनके साथ है, जिससे बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचेगी। हालांकि, भारती सिंह का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहता है, इसलिए भारती देवी को अंदरूनी पारिवारिक लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी। इस बार सीरीज में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। इस बार इस सीरीज में श्वेता बसु, प्रमोद पाठक, शार्दुल भारद्वाज, अमित सियाल, कानी कुसरुति और विनीत कुमार जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू