कुष्ठ रोग पर बॉलीवुड सितारों की जंग: डिंपल कपाड़िया से अमिताभ बच्चन और आर माधवन तक ने फैलाई जागरूकता
खबर सार :-
कुष्ठ रोग कोई शर्म की बात नहीं है। डिंपल कपाड़िया, अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसी हस्तियां लोगों को जागरूक कर रही हैं कि समय पर इलाज और समझदारी से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। समाज को प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रेम, सम्मान और जागरूकता ही कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक को खत्म करने की सबसे बड़ी ताकत है।
खबर विस्तार : -
Leprosy Awareness: बॉलीवुड के सितारे सिर्फ पर्दे पर ही चमक नहीं बिखेरते, बल्कि अपनी जिंदगी की असली कहानियों से भी लोगों को हिम्मत और प्रेरणा देते हैं। ऐसा ही उदाहरण हैं डिंपल कपाड़िया का। 1980 में फिल्म 'बॉबी' से रातों-रात सुपरस्टार बनी डिंपल ने बचपन में ही कुष्ठ रोग जैसी बड़ी चुनौती का सामना किया।
डिंपल को 12 साल की उम्र में ही यह बीमारी हुई थी। बचपन में ही उन्हें समाज में इसके प्रति भेदभाव और ताने झेलने पड़े। लेकिन उन्होंने तब भी हार नहीं मानी। अपना इलाज करवाया, पूरी तरह ठीक हुईं और फिल्मों में धमाल मचाया। आज वह खुले तौर पर अपनी कहानी साझा करती हैं ताकि लोग जानें कि कुष्ठ रोग कोई शर्मिंदगी नहीं है और इसका इलाज संभव है।
कुष्ठ रोगः एक पुरानी संक्रामक बीमारी
हर साल 23 जनवरी को कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में अभियान चलाए जाते हैं ताकि लोगों को यह बताया जा सके कि समय पर इलाज से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। कुष्ठ रोग एक पुरानी संक्रामक बीमारी है, जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री बैक्टीरिया के कारण होती है। 1873 में नॉर्वेजियन वैज्ञानिक गेरहार्ड हैंसेन ने इसे खोजा, इसलिए इसे हैंसेन रोग भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से त्वचा, नसों, हाथ-पैर और कभी-कभी आंखों को प्रभावित करता है। शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर हल्के धब्बे, सुन्नपन, बालों का झड़ना और घाव शामिल हैं। समय पर इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है।
बीमारी से बड़ी समाज की चुनौती
डिंपल कपाड़िया के अलावा, अमिताभ बच्चन और आर माधवन ने भी कुष्ठ रोग निवारण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुसार, सबसे बड़ी चुनौती बीमारी से ज्यादा समाज का रवैया है। सही इलाज के बाद लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं, लेकिन अक्सर तिरस्कार और अलगाव का सामना करना पड़ता है। अभिनेत्री डिंपल ने साझा किया कि 12 साल की उम्र में उनके कोहनी पर यह रोग था। एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। उस समय उन्हें शब्द का मतलब भी नहीं पता था। लेकिन मुश्किल घड़ी में उन्हें फिल्म 'बॉबी' का मौका मिला। डिंपल कहती हैं कि कुष्ठ रोग ने उनकी जिंदगी का एक जादुई मोड़ बनाया, और उन्होंने साबित किया कि यह बीमारी शर्मिंदगी का कारण नहीं है।
Leprosy जागरूकता कार्यक्रम
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लंबे समय से जागरूकता फैलाई है। साल 2018 में उन्होंने निप्पॉन फाउंडेशन और डिसेबल्ड पीपल्स इंटरनेशनल की वैश्विक अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और कानूनी भेदभाव को खत्म करना जरूरी है। आर. माधवन भी इस मुहिम से गहराई से जुड़े हैं। वह लेपरा इंडिया के गुडविल एंबेसडर हैं, जो कुष्ठ रोग, तपेदिक और अन्य बीमारियों के खिलाफ काम करता है। माधवन कहते हैं कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर जांच व इलाज से इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।
कुष्ठ रोग को लेकर बदल रही लोगों की सोच
इन सितारों का मानना है कि कुष्ठ रोग अब डरावनी बीमारी नहीं रह गई है। जरूरी है कि समाज में कलंक खत्म हो और प्रभावित लोगों को सम्मान और प्यार मिले। प्रेम और समझदारी ही अकेलेपन और निराशा का सबसे प्रभावी इलाज है। डिंपल, अमिताभ और माधवन जैसी हस्तियों की वजह से कुष्ठ रोग पर लोगों की सोच बदल रही है। उनका संदेश है कि बीमारी से डरना नहीं चाहिए, बल्कि समय पर इलाज और जागरूकता से जीवन सामान्य हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24