Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
खबर सार :-
Who Was Kumod Rane: हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वे अपने परिवार की दोस्त कुमुद के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए काफी भावुक दिखे। क्या आप जानते हैं कि कुमुद राणे कौन थीं?
खबर विस्तार : -
Kumud Rane: सलमान खान (Salman Khan) की करीबी पारिवारिक दोस्त कुमुद राणे का 9 जून 2026 को मुंबई में कैंसर के कारण निधन हो गया। बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान का परिवार उनके निधन से बेहद दुखी है। सलमान खान अपने परिवार की इस करीबी दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जहां सुपरस्टार को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनकी मां सलमा खान, हेलेन, बहन अर्पिता और भाई सोहेल समेत पूरा खान परिवार कुमुद राणे को आखिरी विदाई देने पहुंचा। इस दौरान सभी लोग काफी भावुक दिखे। ऐसे में हर कोई जानना चहता है कि है आखिर कौन है वो शख्स जिसके जाने से खान परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Kumud Rane: कौन थीं कुमुद राणे
कुमुद राणे दुबई में रहने वाली एक सफल बिजनेसवुमन थीं। उन्होंने 2005 में एक ब्यूटी (Reign Beauty Bar) और वेलनेस ब्रांड लॉन्च किया था। जो दुबई के लोकप्रिय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड्स में गिना जाता है। जिसका मकसद एक ही जगह पर कई तरह की बेहतरीन सेवाएं देना था। कुमुद सलमान खान और उनके परिवार की बहुत करीबी दोस्त (Salman Khan Close Friend) थीं। वह लंबे समय से खान परिवार से जुड़ी हुई थीं और उनके करीबी दोस्तों में गिनी जाती थीं। उनकी शादी सलमान खान के पुराने दोस्त जुग्गे राणे से हुई थी।
Salman Khan Close Friend death: खान परिवार के साथ खास रिश्ता
हालांकि कुमुद लाइमलाइट से दूर रहती थीं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट से खान परिवार के साथ उनके गहरे रिश्ते का पता चलता था। उन्हें अक्सर परिवार के साथ पार्टियों, जन्मदिन और खास मौकों पर देखा जाता था। इसी साल कुमुद ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था, जिसे सलमान खान भी शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 15,000 फॉलोअर्स थे, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ, यात्राओं और बिजनेस से जुड़ी झलकियां शेयर करती थीं। कुमुद के इंस्टा पर उनकी बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, बीना काक संग भी फोटो मौजूद हैं। बताया जाता है कि उनका कबीर नाम का एक बेटा भी है।
Kumud Rane death: फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जताया शोक
कुमुद राणे के निधन से खान परिवार और उनके करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सलमान की बहन अर्पिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुमुद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा: "प्यारी कुमुद, मुझे हमारे साथ बिताए पल बहुत याद आएंगे। तुम्हारा प्यार, मजाकिया अंदाज और अपनापन सब कुछ याद आएगा। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे पता है कि तुम हमेशा हम पर नजर रखोगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"
सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी नम आंखों से कुमुद को याद किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा: "तुम्हें हमेशा इसी रूप में याद किया जाएगा खुश, सबके प्यार से घिरी हुई और लोगों के बीच। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।"
ये भी पढ़ेंः- Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04