Kingdom Box Office Collection: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'किंगडम' बॉक्स ऑफिस पर जादू चल गया है। गौतम तिन्नौरी के डायरेक्शन में बनी किंगडम को हिंदी में 'साम्राज्य' के नाम से 31 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'किंगडम' ने धमाकेदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया।
विजय देवरकोंडा की पिछली कई फिल्मों फ्लॉप रही। 'किंगडम' से अभिनेता को काफी उम्मीदें थीं। 31 जुलाई गुरुवार को सिनेमाघरों में आने के बाद इसे समीक्षकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की।
सैकैनिलक की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'किंगडम' ने पहले दिन 15.50 करोड़ का कारोबार किया। 24 घंटे में किंगडम के 1 लाख से ज़्यादा टिकट बिक गए। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। इतना ही नहीं फिल्म किंगडम का पहले दिन का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है। हालांकि आंकड़ों के लिए भी तोड़ा इंतजार करना होगा। इसके साथ ही 'किंगडम' अब विजय देवरकोंडा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। ये अभिनेता की शीर्ष 4 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हैं। लाइगर - 15.95 करोड़', किंगडम' - 15.50 करोड़, ख़ुशी - 15.25 करोड़, द फैमिली स्टार - 5.75 करोड़।
भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव अभिनीत 'किंगडम' पूरे भारत में रिलीज़ हो चुकी है। यह फिल्म हिंदी समेत सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में चल रही है। हिंदी डब वर्जन में इस फिल्म का नाम 'साम्राज्य' है। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के बीच विजय की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्म को सभी का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विजय की दमदार अदाकारी की तारीफ कर रहा है।
फिल्म विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को अंडरकवर जासूस 'सूर्या' की भूमिका दिखाया गया है। लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे विजय के लिए यह फिल्म उनके करियर का सबसे अहम मोड़ साबित हो सकती है। विजय देवरकोंडा साथ फिल्म भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव कंचराना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। विजय की एक्टिंग को लेकर अब प्रशंसक सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल