Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली नई फिल्मों का प्रदर्शन दर्शकों और फिल्म उद्योग के लिए हमेशा खास मायने रखता है। इस हफ़्ते, दो बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहली कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की "कांतारा चैप्टर 1" थी, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" भी रिलीज हुई, और इसकी रिलीज भी आशाजनक लग रही है।
SACNILC की एक रिपोर्ट के अनुसार, "कांतारा चैप्टर 1" ने अपनी शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार की है। फिल्म ने पहले दिन जहां 61.85 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 43.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने महज दो दिनों में ही 105.5 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसी के सात ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म सिर्फ दो दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। "कांतारा चैप्टर 1" में ऋषभ शेट्टी न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी हैं, जिनके अभिनय ने कहानी को और मजबूती दी है।
दूसरी ओर, "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का अंदाज निराला है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे दिन गिरावट देखी गई और सिर्फ 5.25 करोड़ कमा पाई। कुल मिलाकर, फिल्म ने दो दिनों में 14.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू