Kantara Chapter 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चला कांतारा जादू, पहले ही दिन छावा-कुली को चटाई धूल
खबर सार :-
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज़ से पहले ही धमाल मचा दिया था, वहीं अब यह बॉक्स ऑफिस पर बादशाह बन गई है। इस पौराणिक फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। देखते हैं फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।
खबर विस्तार : -
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 1 : दक्षिण भारतीय अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' इस समय चर्चा में बनी हुई है। दशहरा के खास मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की गई। फिल्म ने पहले ही दिन के कलेक्शन से 2025 की सबसे ज्यादा कमाऊं फिल्म 'छावा',कुली, सैयारा के बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर सबको चौंका दिया।
Kantara Chapter 1 Box Office: पहले ही दिन कई फिल्मों को चटाई धूल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले दिन 65.3 करोड़ की कमाई की। यह इस साल रिलीज हुई कई हिट फिल्मों, जैसे छवा (31 करोड़), सिकंदर (26 करोड़) और सैयारा (22 करोड़) की पहले दिन की कमाई को पार कर गई है। इतना ही नहीं, इसने रजनीकांत की फिल्म कुली (65 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को भी मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये कमा लिए थे। 'कांतारा: चैप्टर 1' की एडवांस बुकिंग चार दिन पहले शुरू हो गई थी।
ऋषभ शेट्टी की शानदार एक्टिंग
ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने पौराणिक फिल्म "कांतारा चैप्टर 1" में एक्टिंग के साथ-साथ मूवी के निर्देशन की कमान भी संभाली है। कांतारा चैप्टर 1, 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। यह महाकाव्य प्रीक्वल भूत कोला परंपरा की प्राचीन जड़ों की पड़ताल करता है और उस रहस्यमय ब्रह्मांड का और विस्तार करता है जिसने 2022 की कांतारा को एक सांस्कृतिक घटना बना दिया। पहली फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी, इसलिए इस अध्याय से बहुत उम्मीदें हैं।
Kantara Chapter 1: 'कांतारा' का प्रीक्वल है कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसका निर्माण विजय किरागंदूर ने किया है। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। "कांतारा: चैप्टर 1" का निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। संगीत निर्देशक बी. अजनीश लोकनाथ हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांतारा चैप्टर 1 भविष्य में क्या नए रिकॉर्ड बनाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05
-
Pradeep Rawat passes away : 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक
2026-08-05