Santosh Balaraj Death: कन्नड़ फिल्म जगत से आज एक बुरी खबर आई। मशहूर अभिनेता संतोष बलराज का मंगलवार सुबह 34 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। संतोष बलराज को किडनी और लिवर की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें पीलिया हो गया था। अभिनेता को पिछले महीने ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह डॉक्टरों की निगरानी में थे और उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी।
उन्हें पीलिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती गई और बाद में वह कोमा में चले गए। आईसीयू में इलाज के दौरान उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। संतोष बलराज एक मशहूर कन्नड़ अभिनेता थे। वह दिवंगत कन्नड़ फिल्म निर्माता अनेकल बलराज के बेटे थे। संतोष ने 'करिया 2', 'बर्कले','सत्या' 'केंपा' और 'गणपा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 'गणपा' ही वह फिल्म थी जिसने उन्हें फिल्म जगत में पहचान दिलाई; यह एक यथार्थवादी भूमिका थी।
कहा जाता है कि सिनेमा में उनका प्रवेश उनके पिता के संबंधों के कारण हुआ। उनके पिता ने उन्हें 2009 में फिल्म 'केंपा ' से लॉन्च किया था। यह कन्नड़ एक्शन ड्रामा उनकी पहली फिल्म थी। अनेकल बलराज ने हिट फिल्म 'करिया' का निर्माण किया था; इसमें दर्शन मुख्य भूमिका में थे। जब इसका सीक्वल बना, तो संतोष को उसमें कास्ट किया गया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन प्रभु श्रीनिवास ने किया था; फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।
संतोष पर्दे अपने किरदार को गहराई से निभाने के लिए जाने जाते थे। उनके पिता और फिल्म निर्माता अनेकल बलराज की इसी साल 15 मई को बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें 'करिया 2', 'करिया' और 'जैकपॉट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। संतोष अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू