Kajal Aggarwal Accident: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहतरीन अभिनेत्री काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली अफवाह तेजी से फैल रही है। कई जगहों पर दावा किया गया कि काजल अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत गंभीर है।
इन खबरों से प्रशंसक चिंतित हो गए। सभी को उनकी सलामती की चिंता होने लगी। लेकिन, अब खुद काजल ने इन सभी झूठी बातों का जवाब दिया है और बताया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि ये सभी बातें निराधार हैं।
उन्होंने लिखा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि उनकी दुर्घटना में मौत हो गई है। काजल ने मज़ाक में कहा कि ये खबरें न सिर्फ़ झूठी हैं, बल्कि बेहद मजेदार भी हैं, क्योंकि इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर की कृपा से वह पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ हैं और अच्छा जीवन जी रही हैं।
काजल ने अपने प्रशंसकों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा, "कृपया ऐसी झूठी बातों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे भेजें। हमें नकारात्मक बातों के बजाय सकारात्मक और सच्ची बातों पर ध्यान देना चाहिए।" उनके इस बयान के बाद, उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल आखिरी बार अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आई थीं। उनके पास मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' भी है। जिसमें वह रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह 'इंडियन 3' और 'द इंडिया स्टोरी' जैसी फिल्में भी दिखाई देंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल