July 1 Special Box Office:1 जुलाई का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 साल में 3 फिल्मों ने मचाया धमाल, हिट से ब्लॉकबस्टर तक का सफर
खबर सार :-
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1 जुलाई को बेहद खास माना जाता है। इस दिन ऐसी खास फिल्मे रिलीज हुई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है।
खबर विस्तार : -
July 1 Special Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1 जुलाई को बेहद अहम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ऐसी खास फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास छवि छोड़ी है। 90 के दशक में इस तारीख पर बड़ी और हिट फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपना जलवा बिखेरा है।
July 1 Special Box Office: 'मोहरा'
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1 जुलाई को बेहद खास माना जाता है। पूरे साल में एक ऐसी तारीख जरुर होती है, जिसे सबसे अहम माना जाता है। इस तारीख पर अलग-अलग दशकों में तीन फिल्में रिलीज हुई और तीनों फिल्मों ने अपने दमदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसमें फिल्म की बात करें तो 1994 में आई जबरदस्त फिल्म 'मोहरा' ने दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छवि छोड़ी थी। यह फिल्म 1 जुलाई 1994 में आई थी, इसके डायरेक्टर राजीव राय थे। उस समय में इस फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा था। इस फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी की जोड़ी ने थिएटर में अपने एक्शन से आग लगा दी थी। इस फिल्म में रवीना टंडन लीड एक्ट्रेस थीं और परेश रावल ने कल्ट कॉमेडी से इसे कंप्लीट पैकेज बना दिया था।
July 1 Special Box Office: 'सरकार'
इसके बाद बात करें साल 2005 में आई पॉलिटिकल ड्रामा की तो इस साल 1 जुलाई को 'सरकार' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा थे। कल्ट पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा सरकार ने लोगों को राजनीति के प्रति देखने का नजरिया ही बदल दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन एक साथ नजर आए थे। दोनों के सख्त और गंभीर रोल ने फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बना दिया था। अमिताभ बच्चन के अभिनय ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय को उनके करियर का सबसे बेस्ट परफॉरमेंस माना जाता है। यह फिल्म राजनीति के कई पहलुओं को उजागर करती है।
July 1 Special Box Office: 'डेल्ही बेली'
इसके बाद बात करें साल 2011 में आई 'डेल्ही बेली' की तो आमिर खान प्रोडक्सन के बैनर तले बने यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान खान, वीर दास और कुणाल रॉय कपूर ने जबरदस्त रोल प्ले किया था। इस फिल्म की शानदार पेस, दमदार कहानी, रियलिस्टिक दिल्ली बैकग्राउंड और मशहूर गानों ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना दिया था। एडल्ट कॉमेडी और बोल्ड कंटेंट के बावजूद फिल्म के स्क्रीनप्ले और ट्रीटमेंट की आलोचकों ने काफी सराहना की। करीब 24 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92 करोड़ के पार पहुंच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17