Housefull 5 Box Office Collection : बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त 'Housefull 5' लंबे इंतजार के आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हाउसफुल 5 में दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ नया ट्विस्ट और मर्डर मिस्ट्री का डबल डोज भी देखने को मिलेगा। फिल्म में दो क्लाइमेक्स हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, रंजीत, फरदीन खान, जैकलीन और सौंदर्या शर्मा समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। इस बार भी अक्षय कुमार फिल्म की कहानी में जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग भी देंगे, जिस पर Housefull 5 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।
बता दें कि, तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी रिलीज है जिसे आज पांच हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जिसके चलते हाउसफुल 5 आज पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के शुरुआती कलेक्शन से जुड़े आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़े आंकड़े रखने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने शाम 4:05 बजे तक 9.63 करोड़ की कमाई कर ली है। हालंकि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि पहले फिल्म 25 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। यदि ऐसा हुआ तो हाउसफुल 5 साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में से एक बन जाएगी।
Housefull 5 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। हाउसफुल 5 को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो माहौल बना हुआ था, उससे लग रहा था कि इस बार इस फ्रेंचाइजी फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और रोमांचकारी कहानी के साथ एक अलग क्लाइमेक्स देखने को मिलने वाला है। जो सिनेमा प्रेमियों को भी देखने को मिल रहा है। दर्शकों के मुताबिक अक्षय कुमार अपनी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से फिर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। वहीं, अन्य स्टार कास्ट अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की भी जमकर तारीफ हो रही है।
फिल्म 'हाउसफुल 5' 225 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है। कमाल की बात यह है कि फिल्म के अलग-अलग क्लाइमेक्स वाले दो वर्जन रिलीज किए गए हैं। इन दोनों वर्जन को 'हाउसफुल 5ए' और 'हाउसफुल 5बी' नाम से रिलीज किया गया है। दोनों के अंत में अलग-अलग किलर सामने आएंगे। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार का अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने शानदार साथ दिया है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त समेत कई बड़े चेहरे भी इस फिल्म में एक साथ नजर आए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल