आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर हिना-रुबीना की बहस, कहा- 'सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी का पड़ता है असर'
खबर सार :-
हाल ही में रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने यूट्यूब शो के माध्यम से आमिर खान की तीसरी शादी पर चर्चा करते हुए नजर आई हैं। बता दें कि आमिर खान की शादी को लगभग 20 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लोगों के बीच में यह ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है।
खबर विस्तार : -
Hina Khan Rubina Dilaik Pov Show: हिना खान और रुबिना दिलैक ने हाल ही में अपने शो के जरिए आमिर खान की तीसरी शादी के बारे में बात करती नजर आईं। दोनों ने गौरी संग शादी पर अपनी-अपनी राय रखी। इस दौरान दोनों के पति भी मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले दोनों ने आकांक्षा को लेकर अपने शो में काफी चर्चा की थी, जिसके बाद दर्शकों द्वारा उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब दोनों ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बारे में बात करती नजर आईं हैं। इस बार देखना होगा की दर्शकों की इस पर क्या राय रहती है?
आमिर की तीसरी शादी पर चर्चा
टीवी जगत की बहुओं ने हाल ही में एक और मुद्दाें पर चर्चा करते हुए नजर आई हैं। बता दें कि हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल चैट शो 'POV' (पॉइंट ऑफ व्यू) पर आमिर खान की तीसरी शादी के विषय में चर्चा करते हुए नजर आईं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लगभग 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। दूसरे धर्म में शादी करने पर एक ओर फतवा जारी हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर बजरंग दल ने उनकी शादी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। अब टीवी की दोनों बहुओं ने उनकी शादी पर अपनी-अपनी राय दी है। दोनों हसिनाओं ने अपने पतियों के साथ शो के दौरान आमिर की तीसरी शादी पर बहस करते हुए नजर आईं। बता दें कि इसके पहले एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी के बारे में बातें करती नजर आई थीं।
अभिनेता के करियर पर प्रभाव
हिना और रुबिना को इस दौरान दर्शकों द्वारा काफी ट्रोल भी किया गया। अब दोनों ने आमिर खान के बारे में चर्चा करना शुरु किया है। हिना के पति रॉकी का कहना है कि एक्टर को तीसरी शादी के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सेलिब्रिटी के पर्सनल लाइफ का लोगों की सोच पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वहीं रॉकी की इस बात पर रुबीना हामी भरती हुई नजर आईं। हालांकि हिना खान का मानना है कि समाज में आज भी कई लोग एक से अधिक शादियों को दूसरे नजरिए से देखते हैं। इस पर रुबीना ने कहा कि किसी फेमस अभिनेता की पर्सनल लाइफ आम जनता की राय को बहुत प्रभावित करती है। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है। वहीं हिना का कहना था कि किसी अभिनेता के निजी जीवन का असर उनके करियर पर नहीं पड़ना चाहिए।
बार-बार शादी करना अच्छा नहीं
हिना ने आगे कहा, ''आम जनता यही सोचेगा कि क्या यार फिर से शादी कर ली। इसे भी छोड़ दिया,'' हालांकि रुबीना ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हम जज क्यों कर रहे हैं। हिना ने फिर कहा कि वो आमिर खान को तीसरी बार शादी करने के लिए जज नहीं कर रही हैं, लेकिन हमारे समाज में शादी के बाद शादी करना सही नहीं माना जाता है। इस पर रॉकी ने कहा शादी तो छोड़ों हमारे यहां तलाक को भी अच्छा नहीं माना जाता है। हिना ने तलाक के बाद भी किरण के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने पर उनकी तारीफ की। हिना के इस बात के बाद अगर हम समाज के नजरिये से देखें तो आज भी कई ऐसे समुदाय हैं, जो तलाक और एक से ज्यादा शादी को सही नहीं समझते हैं।
ये भी पढ़ें : 9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, 'लॉकअप' में जमकर हुई बहस
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03