'लॉकअप' में हर्षद चोपड़ा क्यों हो रहे हैं ट्रोल? शिवांगी जोशी संग नजदीकियों और गेम पर उठे सवाल
खबर सार :-
टीवी जगत के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप में अपना समय बिता रहे हैं। शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। उन्हें शो की होस्ट फराह खान से भी डांट सुनने को मिली।
खबर विस्तार : -
Harshad Chopda: हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। शो के दौरान अपनी खराब परफॉर्मेंस और ज्यादातर शिवांगी जोशी पर ध्यान देने के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो गए। जो लोग उनके काम के लिए उनकी सराहना कर रहे थे अब वो उनकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर शो में ऐसा क्या हुआ कि लोग उन्हें इस कदर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें फराह खान ने फटकार क्यों लगाई है।
एक्टर हुए आलोचना के शिकार
हर्षद चोपड़ा को टीवी जगत का काफी चहेता चेहरा माना जाता है। दर्शक उनके हर शो का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं। रियलिटी शो लॉकअप में उनकी एंट्री से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी, सबको यही लग रहा था कि वो कुछ बड़ा धमाल मचाएंगे, लेकिन शो के एपिसोड बढ़ने के साथ-साथ उनकी रफ्तार कम होने लगी। दर्शकों के मुताबिक उन्हें ज्यादातर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के आस-पास देखे जा रहे। दर्शकों को उनसे काफी उम्मीद थी, लेकिन वो शो में एकदम मंद पड़ गए हैं। इसलिए लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि हर्षद 43 साल के हैं, लेकिन शो में वो बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि वो शिवांगी जोशी को जीताने के लिए अपना टास्क हार रहे हैं। शो में दोनों के बीच हुई बातचीत से ऐसा कहा जा रहा है कि वो लॉकअप में खुद के लिए नहीं बल्कि शिवांगी के लिए खेल रहे हैं।
होस्ट ने लगाई फटकार
शो के दौरान यह भी गौर किया गया है कि शिवांगी का पक्ष लेने और उनका साथ देने के अलावा जब उन्हें किसी मुद्दे पर बोलने की बारी आती है तो टीवी शो में किसी अभिनेता की तरह व्यवहार करने लगते हैं। हर्षद किसी भी बात को ऐसे कहते हैं, जैसे वो किसी टीवी सीरियल में डायलॉग की भूमिका में हैं। यह भी देखा गया है कि उनके बातचीत के साथ-साथ हावभाव भी किसी अभिनय की तरह लगता है। हालांकि यह सिर्फ दर्शकों का ने ही नोटिस नहीं किया है बल्कि शो की होस्ट फराह खान ने भी उनकी ओवरएक्टिंग के लिए फटकार लगाई है। फराह ने कई बार उन्हें डांटा और कहा कि हर्षद के हावभाव उन्हें इरिटेट कर रहे हैं। इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट ने भी हर्षद को गेम पर ध्यान देने की बात की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
फेवरेट हीरो से कुछ बड़ा करने की उम्मीद
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी दोनों को लेकर लव एंगल बनाने की बात कही थी, जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया और दोनों में इस बात को लेकर काफी झड़प भी हुई। दरअसल, शो के एक प्रोमो वीडियो के रिलीज के दौरान शिल्पा ने बार-बार हर्षद और शिवांगी को लवबर्ड्स कहती नजर आईं, जिसके बाद एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों में तीखी बहस भी हुई। अब फैंस भी यही कह रहे हैं कि अगर वो शो में दूसरे के लिए गेम खेलेंगे तो अपने लिए कब खेलेंगे। दर्शकों को अपने फेवरेट हीरो से कुछ बड़ा करने की उम्मीद है। दर्शकों का कहना है कि शो में अपनी पर्सनैलिटी दिखाओ, एक्टिंग नहीं। इस कारण उनकी बहुत आलोचना भी हो रही है। हालांकि उनके फैंस को अब भी उनसे कुछ अच्छा करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच बढ़ा विवाद
अन्य प्रमुख खबरें
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16