Happy New Year 2026 : पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। हर कोई अपने तारीके से नए साल की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड, तमिल और तेलुगु फिल्मों के सितारे भी इस मौके का इस्तेमाल करके पर्सनल और पॉजिटिव मैसेज शेयर कर रहे हैं। इस बार, कई बड़े सितारों ने न सिर्फ अपने शब्दों से शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने फैंस के प्रति आभार और अपने जीवन के अनुभव भी शेयर किए।
एक्टर, प्रोड्यूसर और संसद सदस्य कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "नया साल हमें पिछले साल से बेहतर, दयालु और समझदार बनने का मौका देता है। बेहतरीन प्रदर्शन लगातार कोशिशों से आता है, इसलिए हर दिन का पूरा फायदा उठाएं। मैं चाहता हूं कि आप जो भी करें, उससे आपको खुशी मिले और आप हर दिन का आनंद लें।"
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर! आइए इस साल का स्वागत पॉजिटिविटी, उम्मीद और एकता के साथ करें, और मिलकर इसे सभी के लिए एक खूबसूरत साल बनाएं।"
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं और उनके प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी को हर मुश्किल समय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आपका विश्वास मुझे हर दिन नई ताकत और मकसद देता है। आने वाला साल नई चुनौतियों और अवसरों से भरा होगा, इसलिए तैयार रहें।"
तमिल एक्टर प्रदीप रंगनाथन ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। प्रदीप ने तमिल में लगातार तीन ब्लॉकबस्टर और तेलुगु में एक सुपरहिट फिल्म दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर! अगर हमारे विचार अच्छे होंगे, तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। साल की शुरुआत पॉजिटिव सोच और सही रवैये के साथ करें।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू