‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली तस्वीर, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया ट्रेलर
खबर सार :-
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। सीजन 2 में ग्रामीण व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को सामने लाया गया है। डा. प्रभात का किरदार निभा रहे अभिनेता अमोल पराशर ने बताया कि नए सीजन की कहानी नई चुनौतियों और अनुभवों को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को सरल और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को सामने लाती है।
नए सीजन में दिखेगा नई चुनौतियों और अनुभवों का मनोरंजक अंदाज
शो में डॉ. प्रभात का किरदार निभा रहे अमोल पराशर के अनुसार, नया सीजन कहानी को आगे बढ़ाते हुए कई नई चुनौतियों और अनुभवों को मनोरंजक अंदाज में पेश करता है। अमोल पराशर ने बताया कि इस बार उनके किरदार का सफर भातखंडी गांव में आगे बढ़ता है, जहां उसे कुछ सफलताएं मिलती हैं, लेकिन साथ ही कई नई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इस सीरीज की खासियत यह है कि यह सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े वास्तविक मुद्दों को भी उजागर करती है।
कहानी में कॉमेडी, अपनापन और भावनाओं का है संतुलन
अभिनेता के अनुसार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को शो में बेहद सरल और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। कहानी में कॉमेडी, अपनापन और भावनाओं का संतुलन है, जिससे यह हर उम्र और वर्ग के दर्शकों से जुड़ती है। यही बात शो को खास बनाती है कि यह गंभीर विषयों को भी सहज और दिलचस्प अंदाज में पेश करती है। मेकर्स ने हाल ही में दूसरे सीजन का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे डॉ. प्रभात भातखंडी के कम सुविधाओं वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुधारने की लगातार कोशिश करते हैं। सीरीज की रिलीज डेट 23 जून तय की गई है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प अनुभव लेकर आएगा यह सीजन
शो में चेतन कुमार का किरदार निभा रहे अभिनेता विनय पाठक ने कहा कि नए सीजन में किरदारों के रिश्ते गहरे हो गए हैं और उनकी चुनौतियां भी पहले से अधिक जटिल हो गई हैं। दर्शकों के लिए यह सीजन और भी दिलचस्प अनुभव लेकर आएगा। वहीं, डॉ. गार्गी का किरदार निभा रहीं आकांक्षा रंजन कपूर ने कहा कि यह सीजन ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, गांव की राजनीति और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नए नजरिए से दिखाता है। उन्होंने अपने किरदार को मजबूत और निडर बताया, जो परिस्थितियों के बावजूद अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती।
दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है कहानी
अभिनेता दिनेश लाल यादव ने भी सीरीज की सराहना करते हुए कहा कि यह शो गांव के जीवन, रिश्तों और असली समस्याओं को बेहद ईमानदारी और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाता है। उनके अनुसार, यह कहानी दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। निर्देशक ललितम तिवारी और लेखकों वैभव सुमन व श्रेया श्रीवास्तव द्वारा तैयार ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में अमोल पराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03