Golden Globes 2026: ग्लोबल स्टार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार एंट्री से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका ने अपने स्टाइलिश लुक से सबको हैरान कर दिया। जैसे ही प्रियंका और निक रेड कार्पेट (Red Carpet) पर आए, उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में फोटोग्राफर्स और मीडिया के लिए पोज दिया। उनके प्यार भरे अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
प्रियंका ने एक फ्रेंच लग्ज़री ब्रांड की नेवी ब्लू ड्रेस पहनी थी। गाउन के टॉप का खास डिज़ाइन और स्कर्ट में लेयर्स ने उन्हें और भी ज़्यादा खूबसूरत बना दिया। वहीं, निक जोनास क्लासिक ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। खूबसूरत ड्रेस के साथ प्रियंका ने शानदार ज्वेलरी भी पहनी थी। उन्होंने बुल्गारी का डायमंड नेकलेस पहना था जो उनकी ड्रेस के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था। इसके अलावा, उनके हाथ में बड़ी हीरे की अंगूठी और टॉप के डिजाइन ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। उनके स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और तस्वीरें वायरल हो गईं। प्रियंका को इस इवेंट में प्रेजेंटर के तौर पर भी बुलाया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका (Priyanka Chopra) जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जो समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया को दिखाती है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास एरसेल बोडेन का किरदार निभा रही हैं, जो एक निडर और ताकतवर महिला है और कभी "ब्लडी मैरी" नाम की एक कुख्यात समुद्री लुटेरी थी। यह किरदार प्रियंका के पिछले किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें न सिर्फ एक्शन है बल्कि काफी इमोशनल गहराई भी है। यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Don 3 Row: रणवीर सिंह का सपोर्ट कर बुरे फंसे डायरेक्टर संजय गुप्ता, FWICE सेक्रेटरी ने जमकर लताड़ा
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-26
2026-05-26
घिस घिस घिस....बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, अक्षरा संग अक्षय कुमार ने मचाया तहलका
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-23
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
2026-05-23
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
2026-05-23
2026-05-22
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-05-22
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
2026-05-21
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
2026-05-21
2026-05-21
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
2026-05-21