अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिताए पल
खबर सार :-
हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद देओल ने बीते 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 वर्ष की उम्र में एक्टर ने अपने जुहू स्थित घर पर अंतिम सांस ली। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र देओल का जन्मदिन है। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर पहली बार उनके बेटे सनी देओल ने पिता को याद किया। सनी देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : 65 साल का लंबा करियर बनाकर हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपने जुहू स्थिति घर पर अंतिम सांस ली।
अब उनके निधन के बाद पहली बार उनके बड़े बेटे सनी देओल ने भावुक होकर अपने पिता को याद किया है।
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पिता के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में सनी पूछते हैं कि पापा कैसा चल रहा है, इस पर अभिनेता कहते हैं, "बेटा, बहुत अच्छा लग रहा है, प्रकृति का प्यारा नजारा देखने को मिल रहा है। अभिनेता के चेहरे पर प्यारी और सुकून देने वाली स्माइल दिख रही है। एक्टर सनी ने कैप्शन में लिखा, "आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू, पापा, मिस यू।
अभिनेता अभय देओल ने भी ताऊ धर्मेंद्र को किया याद
सनी देओल के अलावा, उनके कजिन ब्रदर और अभिनेता अभय देओल ने भी अभिनेता को याद करते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में उन यादों को ताजा किया है जब बचपन में उन्होंने ताऊजी धर्मेंद्र के साथ समय बिताया था। उन्होंने पुरानी यादों को याद कर लिखा, "ये बात शायद 1985 या 1986 की रही होगी।
मुझे तभी डांटा गया था, इसलिए मैं परेशान था। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया, अपने पास बिठाया और कहा, 'वहां लाइट की तरफ देखो,' और सामने खड़े फोटोग्राफर ने हमारी तस्वीर निकाल ली। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार था जब वे दोबारा मुझसे ये शब्द कहेंगे।" आज उनका जन्मदिन था।
8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था धर्मेंद्र देओल का जन्म
बता दें कि 8 दिसंबर, 1935 को धर्मेंद्र देओल का जन्म पंजाब राज्य के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था। उनका जन्म जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता, केवल कृष्ण सिंह, स्कूल में टीचर थे और वे बचपन से ही बहुत सख्त स्वभाव के थे। धर्मेंद्र ने एक किस्सा शेयर कर बताया था कि वे पिता के सख्त स्वभाव की वजह से उनसे कम बात करते थे, लेकिन एक दिन वे अपने पिता के पास सोना चाहते थे।
जब यह बात अभिनेता ने अपनी मां से कही, तो उन्होंने पिता से धर्मेंद्र को अपने पास सुलाने के लिए कहा। धर्मेंद्र को लगता कि पिता के पास सोने से उनका प्यार और दुलार मिलेगा, लेकिन हुआ उल्टा। उन्होंने अभिनेता से रात के समय ही पहाड़े सुनने शुरू कर दिए। अभिनेता ने बताया कि पिता के कहने पर पहाड़े सुनाने पड़े, लेकिन उसके बाद दोबारा उनके पास सोने की इच्छा जाहिर नहीं की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24