Drishyam 3 Trailer: इस बार क्या करेगा विजय सलगांवकर... ट्रेलर में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
खबर सार :-
अजय देवगन की फिल्म Drishyam 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही इसके कलाकारों की भी चर्चा शुरू हो गई है। दृश्यम के तीसरे भाग में जयदीप अहलावत-प्रकाश राज ने भी एंट्री ली है।
खबर विस्तार : -
Drishyam 3 Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर सस्पेंस से भरपूर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) (दृश्यम 3) का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से विजय सालगांवकर लौट आया है। फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (IG मीरा देशमुख) और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में वापसी हुई। जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री हुई है। जयदीप अहलावत और प्रकाश राज, जो विजय सालगांवकर के खिलाफ चल रही रही जांच को और मजबूत करते नजर आएंगें।
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जबरदस्त ट्रेलर जारी
बुधवरा को जारी हुए 2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में, विजय सलगांवकर (अजय देवगन) एक बार फिर अपने परिवार के राज को कानून से बचाते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि यह केस अब सिर्फ दिमागी लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि विजय और पुलिस के बीच अस्तित्व की लड़ाई बन गया है। ट्रेलर में अजय देवगन बताते हैं कि उनके खिलाफ बहुत मजबूत सबूत हैं।
फिल्म में इस बार जयदीप अहलावत (क्राइम ब्रांच SP) और प्रकाश राज (वकील) की दमदार एंट्री हुई है। ट्रेलर में उन्हें विजय सलगांवकर की बुद्धिमानी और चालाक स्वभाव को पहचानते हुए दिखाया गया है। इस बदलाव के बीच, विजय को पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक चुनौती का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में प्रकाश राज विजय के बारे में कहते है, "वह अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं। मैं उसे हल्के में लेने की कोशिश नहीं करूंगा।"
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: चाय को लेकर बिग बॉस का घर बना अखाड़ा, मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
ट्रेलर से पता चलता है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां वह खत्म हुई थी। इस बार, IG मीरा बेटे के बारे में सच का पता लगाने के लिए हर हद तक जाने को तैयार हैं। इस बार विजय के लिए बच निकलना इतना आसान नहीं होगा। मेकर्स ने कहानी में भरपूर ड्रामा और सस्पेंस डाला है, ताकि आखिर तक रोमांच बना रहे।
फिल्म को लेकर क्या बोले अजय देवगन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, एक्टर अजय देवगन ने कहा कि दृश्यम 2 के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तीसरा भाग बनेगा। उन्होंने कहा, "हमें लगा कि इस स्क्रिप्ट के साथ ही इस कहानी का अंत होना चाहिए, क्योंकि हर कहानी का एक सही अंजाम होना जरूरी है। जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी है, फिल्म को एक नया नजरिया दिया है और कहानी को आगे बढ़ाया है मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है।" अपनी बात खत्म करते हुए एक्टर ने उम्मीद जताई कि मोहनलाल और ओरिजिनल टीम यह फिल्म जरूर देखेंगे, और कहा कि अगर उन्हें यह पसंद आई तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
दृश्यम 3 ट्रेलर रिव्यू
दृश्यम सीरीज अपने सस्पेंस-थ्रिलर अंदाज के लिए पसंद की जाती है। अगर इसमें जरा भी कमी आती, तो यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती। दृश्यम 3 का ट्रेलर बताता है कि सस्पेंस की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि मेकर्स ने इस फ़्रैंचाइजी की असल भावना को बनाए रखा है। अजय देवगन अपने शांत लेकिन गंभीर अंदाज और दमदार एक्टिंग से अपने किरदार में जान डाल देते हैं। जयदीप अहलावत, विजय सलगांवकर के दिमागी खेल को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरे हैं और उनका मकसद विजय से एक कदम आगे रहना है। हालांकि, इस बार अक्षय खन्ना की कमी महसूस हो सकती है; माना जा रहा है कि जयदीप ने अक्षय खन्ना की जगह ली है।
'दृश्यम 3' का अंतिम चैप्टर, 2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि Drishyam 3 सालगांवकर परिवार की क्राइम कहानी का आखिरी चैप्टर होगा, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। पिछली दोनों फिल्में बड़ी हिट रही थीं और तीसरे पार्ट के लिए फैंस का उत्साह अभी चरम पर है। खासकर जयदीप अहलावत और अहलावत की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'दृश्यम द कन्क्लूजन' स्टार कास्ट
फिल्म की कास्ट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन के अलावा रजत कपूर, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है। फिल्म अभिषेक पाठक ने इसे डायरेक्ट किया है। जबकि इसकी कहानी आमिल कीयन खान व परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है।
FAQ...
1. दृश्यम 3 का ट्रेलर कब जारी किया गया ?
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' के निर्माताओं ने 9 सितंबर को इसका ट्रेलर जारी किया।
2. फिल्म दृश्यम 3 कब होगी रिलीज ?
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' अगले महीने 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3. दृश्यम 3 में विजय सालगांवकर के परिवार के खिलाफ जांच को कौन मजबूत कर रहा है?
इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए कलाकार के रूप में शामिल हुए हैं, जो विजय सालगांवकर के खिलाफ जांच को मजबूत कर रहे हैं।
4. दृश्यम 3 में आईजी मीरा देशमुख की क्या भूमिका है और वह क्या चाहती हैं?
तब्बू (आईजी मीरा देशमुख) आक्रामक रूप में वापस आई हैं और कहती हैं कि उन्हें न्याय नहीं बल्कि बदला चाहिए। इस बार वह अपने बेटे की मौत की सच्चाई उजागर करने के लिए उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: चाय को लेकर बिग बॉस का घर बना अखाड़ा, मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03