TV एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म, खुशखबरी शेयर कर लिखा- मेरे करण-अर्जुन आ गए
खबर सार :-
Divyanka Tripathi Dahiya Welcomes Twins babys: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं, सिर्फ़ एक बच्चे की नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चों की। दिव्यांका और उनके पति विवेक ने सोशल मीडिया पर यह खुशी की खबर शेयर की, जिससे उनके फैंस बहुत खुश हुए।
खबर विस्तार : -
Divyanka Tripathi Twins Baby: मशहूर और लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर दोहरी खुशी ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने 41 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों (Twins Baby) को जन्म दिया है। मंगलवार को एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की। जैसे ही यह ख़बर सामने आई, उनके चाहने वालों की तरफ से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।
Divyanka Tripathi: दिव्यांका-विवेक ने शेयर की प्यारी सी फोटो
दिव्यांका और उनकी पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें हल्के नीले रंग के कपड़ों में सजे दो छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में, उन्होंने बताया कि उनके घर जुड़वा बच्चों का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने लिखा, "इंतजार आख़िरकार खत्म हो गया... 'लड़के' आ गए हैं, और अब जिंदगी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।" विवेक ने लिखा, "मेरे करण-अर्जुन आ गए हैं। माता-पिता बनने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत करते हुए, दिव्या और मैं आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।"

बधाइयों का लगा तांता
जैसे ही उनकी पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। दिव्यांका (Divyanka Tripathi ) और विवेक के फैंस के साथ-साथ, टेलीविजन इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों ने भी माता-पिता बनने पर इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा, शालिनी कपूर, भोजपुरी एक्ट्रेस मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, सिंगर सुधीर यदुवंशी, कॉमेडियन-एक्ट्रेस जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुड़ी समेत कई कलाकारों ने बधाई दी।
मार्च की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने मार्च में अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी। अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "हमारी कहानी में 10 साल बाद सबसे खूबसूरत मोड़ आया है। कुछ सफर ऐसे होते हैं जिनमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए; उन्हें मिलकर अनुभव करना चाहिए और उनके लिए मिलकर तैयारी करनी चाहिए। जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, तभी ज़िंदगी उसमें अपना सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है। हम बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं। हमारे दिल सिर्फ कृतज्ञता और खुशी से भरे हुए हैं। हम माता-पिता बनने वाले हैं!"

शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों को दिया जन्म
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा चर्चित और पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी शो ये है 'मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी; दोनों ही इस शो के मुख्य कलाकार थे। साथ काम करते हुए, दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए भावनाएं जागने लगीं। जिसके बाद जनवरी 2016 में इस जोड़े ने सगाई की। सगाई के पांच महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में शादी कर ली। हालांकि, शादी के 10 सालों बाद अब इस जोड़े के घर जुड़वां बेटों (Twins Baby) का आगमन हुआ है, जो उनके जीवन में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30