Partho Ghosh: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक पार्थो घोष का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पार्थो घोष का निधन हृदय संबंधी बीमारी के कारण हुआ। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी गौरी घोष हैं। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्थो घोष ने 90 के दशक में कई यादगार और सफल फिल्में बनाई। जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्म '100 डेज' और नाना पाटेकर की 'अग्नि साक्षी' शामिल हैं। हिंदी सिनेमा से पहले पार्थो घोष ने बंगाली सिनेमा के लिए काम किया था। उन्होंने 1985 में हिंदी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 1991 की सुपरहिट '100 डेज' थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, मुनमुन सेन और जावेद जाफरी जैसे सितारे थे।
फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास हो जाता है। उनकी फिल्म 'दलाल' 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का, राज बब्बर, शक्ति कपूर, टीनू आनंद, रवि बहल जैसे कई कलाकारों ने काम किया था। इसके अलावा 'अग्नि साक्षी' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 1996 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसमें नाना पाटेकर , मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में रहे।
'गुलाम-ए-मुस्तफा' (1997) में उन्होंने एक बार फिर नाना पाटेकर को अलग अंदाज में पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। पार्थो घोष ने 2015 तक 15 से अधिक फ़िल्में लिखी और डायरेक्ट किया। पार्थो घोष की अंतिम फ़िल्म 2018 में रोमांटिक ड्रामा 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' थी। इस फ़िल्म में मुकेश जे भारती, मदालसा शर्मा और अविनाश वधावन मुख्य भूमिका में थे। भले ही पार्थ घोष ने अपने फ़िल्मी करियर में कम फ़िल्में की हों, लेकिन 90 के दशक में उन्होंने जो फ़िल्में कीं, उन्हें लोग आज भी याद करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू