Diljit Dosanjh: अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ को 'सरदारजी 3' (Sardarji 3) में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, अभिनेता के 'दिल-लुमिनाती टूर कॉन्सर्ट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म 'सरदारजी 3' रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर 22 जून को जारी किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी ने विवाद को जन्म दिया। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करने की वजह से सोशल मीडिया पर अभिनेता-गायक का विरोध शुरू हो गया।
इस बीच, दिलजीत ने कॉन्सर्ट में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "अगर खिलाफ है... तोहोने दो, जान थोड़ी है। अगर खिलाफ है... तोहोने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। अगर खिलाफ है... तोहोने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमां थोड़ी है। सबकी का खून है इस मिट्टी मैं, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”
दिलजीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने "किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है" टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलजीत की क्लिप के साथ अपनी क्लिप भी डाली, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं, "हिंदुस्तान हमारे बाप का है...हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है।"
पोस्ट के अंत में भट्टाचार्य की तस्वीर हाथ में तिरंगा लिए हुए थी, जिसके बैकग्राउंड में "सारे जहां से अच्छा" गाना बज रहा था। गायक ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "हिंदुस्तान हमारे बाप का है..."
इस पूरे विवाद के बीच मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने 'अमर सिंह चमकीला' एक्टर का समर्थन किया था। इम्तियाज अली ने स्पष्ट किया कि किसी फिल्म में किसी अभिनेता को कास्ट करना केवल अभिनेता का निर्णय नहीं होता। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कास्टिंग कैसे हुई, लेकिन मैं जानता हूं कि दिलजीत के मन में देश के लिए बहुत प्यार है। जो लोग उसके अंदर की सच्चाई को देख पाएंगे, वे उसे समझ भी पाएंगे।"
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल