Dhurandhar 2 Teaser: 'धुरंधर 2' का 1 मिनट 12 सेकंड का दमदार टीजर जारी, रणवीर सिंह का दिखा भौकाल
खबर सार :-
Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। धुरंधर दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगा। इस बार कहानी हमज़ा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन और जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी पर फोकस करेगी। जनता ने टीज़र को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
खबर विस्तार : -
Dhurandhar 2 Teaser: आदित्य धर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'धुरंधर 2' की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल, 'धुरंधर: द रिवेंज' का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ जारी हो गया है। धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार दोपह 12:12 पर रिलीज किया गया है। इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। पहले पार्ट की ज़बरदस्त सफलता के बाद, यूज़र्स इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। लोग कह रहे हैं कि अब उन्हें 19 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है।
Dhurandhar 2 Teaser: टीजर की जबरदस्त टैगलाइन
टीज़र लगभग 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खतरनाक लुक दिखाया गया है। वह दो अलग-अलग किरदारों में नज़र आ रहे हैं, जिसमें गोलियों की बौछार, खून-खराबा और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरे सीन हैं। टीजर की टैगलाइन की खास तौर पर चर्चा हो रही है: "यह नया हिन्दुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।" फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। टीज़र से साफ पता चलता है कि कहानी पहले से ज़्यादा इंटेंस होगी, जिसमें बदले की भावना और ढेर सारे एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिन्दुस्तान है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा।
Dhurandhar 2 Teaser: दूसरे पार्ट में दिखेगा रणवीर का भौकाल
यह टीज़र कहानी की एक झलक देता है जो वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। पहले पार्ट की कहानी डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती थी। डकैत रहमान की मौत के बाद, दूसरा पार्ट रणवीर के लिए नई चुनौतियां और मौके लेकर आता है। टीज़र में जसप्रीत सिंह रंगी के किरदार की कई झलकियां दिखाई गई हैं, जिसके बाद रणवीर के हमज़ा के किरदार को दिखाया गया है, जो एक ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाता है। इन चीज़ों के अलावा, टीज़र में ज़्यादा नई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक्शन से भरपूर सीन्स ने ज़रूर असर डाला है।
'धुरंधर' ने की 13,000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई
गौरतलब है कि सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और दूसरे एक्टर्स नज़र आएंगे। यह फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी। बता दें कि 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई थी और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 13,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। यह फ़िल्म हाल ही में OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हुई है और अभी नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25