Daldal Teaser Out: भूमि पेडनेकर की 'दलदल' का खतरनाक ट्रेलर जारी, बर्बरता देख कांप उठेगी रूह
खबर सार :-
Bhumi Pednekar Web Series Daldal Trailer: भूमि पेडनेकर जल्द ही 'दलदल' नाम की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज़ के साथ आ रही हैं। इस सीरीज़ में वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आएंगी। मेकर्स ने इस सीरीज़ का ट्रेलर वीडियो रिलीज़ कर दिया है।
खबर विस्तार : -
Bhumi Pednekar Web Series Daldal Trailer Oot: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) OTT की दुनिया में जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले हिंसक दृश्यों से भरा है। यह सीरीज़ 30 जनवरी से स्ट्रीम होगी। इसे पिछले साल 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में दिखाया गया था।
Daldal Teaser Out: कमजोर दिल वाले रहे दूर
ट्रेलर में भूमि पेडनेकर DCPके रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सनकी आशिक द्वारा भूमि को लव लेटर देने से होती है। जवाब में, रीटा यानी भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को उसी लेटर को उसके मुंह में ठूंसने की कल्पना करते हुए दिखाया गया है, जो उनके सख्त और निडर रवैये को दिखाता है। फिर कहानी तेजी से एक सीरियल किलर और पुलिस जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराधी और कानून के बीच एक खतरनाक चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।
बैकग्राउंड में एक अजीब, गुमनाम है कोई... गाना बजता रहता है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं हैं और साफ तौर पर सीरीज के गंभीर, डार्क और हिंसक अंदाज़ को दिखाते हैं। हालांकि, अगर आप ट्रेलर में उनके किरदार को देखें, तो एक पल के लिए आपके मन में यह ख्याल आता है कि भूमि का किरदार शायद किसी तरह इन मर्डर से जुड़ा हो सकता है। बाकी सब सीरीज़ रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।
Daldal Teaser Out: स्टार कास्ट
'दलदल' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी और विक्रम मल्होत्रा ने किया है और ये सीरीज विष धमीजा की किताब भेंडी बाजार पर आधारित है। यह क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी को स्ट्रीम होगी। भूमि के साथ इसमें समारा तिजोरी, आदित्य रावल, गीता अग्रवाल और राहुल भट्ट जैसे स्टार्स कलाकार भी दिखाई देंगे। अमृत राज गुप्ता ने इस सीरीज का डायरेक्शन किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25