Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को कुणाल कामरा के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामले जलगांव सिटी के मेयर द्वारा पंजीकृत किए गए हैं। जबकि नासिक और एक उद्योगपति के एक होटल व्यवसायी ने दो अन्य मामले दर्ज किए हैं। ये मामले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बारे में दिए गए विवादास्पद बयान से संबंधित हैं। इन सभी मामलों की जांच खार पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की जा रही है।
दरअसल खार के एक होटल में कुछ दिनों पहले आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान, कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उप -मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक विवादित टिप्पणी की थी। 36 वर्षीय स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर व्यंग्य किया। कामरा ने 'दिल तो पगल है' फिल्म के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को 'गद्दार' कहा गया। साथ ही गाने के जरिए उन्होंने शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था। इसके बाद, शिंदे समर्थकों ने होटल में बर्बरता की।
इस मामले में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा से पूछताछ के लिए 2 समन जारी कर चुकी है। पुलिस ने कुणाल कामरा को 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है। हालांकि कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी से राहत दी गई है। लगातार बढ़ते विरोध के बाद, कुणाल कामरा ने कहा है कि संविधान सत्ता में बैठे लोगों का मजाक उड़ाने का अधिकार देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल