Cocktail 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' की जबरदस्त ओपनिंग, डबल डिजिट से खुला खाता
खबर सार :-
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: फ़िल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले दिन ज़बरदस्त ओपनिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज़ के पहले दिन देश भर में 10,835 शो से करोड़ों का कलेक्शन किया।
खबर विस्तार : -
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mmandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का मुकाबला 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' जैसी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से था। फिर भी, इसने पहले दिन डबल-डिजिट कमाई करके अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई।
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कॉकटेल 2' ने अपने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट से खाता खोलते हुए लगभग 13.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इतना ही, फिल्म ने विदेशों में भी मजबूत शुरुआत की और 4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह, 'कॉकटेल 2' का ओपनिंग डे पर दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.20 करोड़ रहा।

इसी के साथ ही, फिल्म ने 2012 की ओरिजिनल फिल्म 'कॉकटेल' की ओपनिंग-डे कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही, इसने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'ओह रोमियो' के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया।
Cocktail 2 Box Office Collection: कृति सेनन ने जीता दर्शकों का दिल
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म मॉडर्न रिश्तों, दोस्ती और प्यार की पेचीदगियों को दिखाती है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन कृति सेनन की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ़ हो रही है। कई दर्शकों ने उनके किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे बड़ी खूबी बताया है। फिल्म के गानों की बात करें तो दर्शकों का फिल्म के गानों पर अच्छा रिस्पांस देखने मिला है। दिनेश विजान और लव रंजन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की कमाई में अब वीकेंड पर और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

'कॉकटेल' से बिल्कुल अलग है 'कॉकटेल 2'
बता दें कि यह है कि होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल 2', असल में 2012 की सुपरहिट फ़िल्म 'कॉकटेल' का डायरेक्ट सीक्वल नहीं, बल्कि स्पिरिचुअल सीक्वल है। दूसरे शब्दों में कहें तो, भले ही यह उसी फ़्रैंचाइज़ी का हिस्सा है, लेकिन इसकी कहानी और सभी किरदार पहली फ़िल्म से बिल्कुल अलग और नए हैं।
ये भी पढ़ेंः- Sunil Grover Viral Video: सुनील ग्रोवर ने फुटपाथ पर सोकर बिताई रात, कॉमेडियन की सादगी देख दंग रह गए लोग
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30