बॉलीवुड का खास दिन : पहली बार सिनेमेटोग्राफर वी.के. मूर्ति को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
खबर सार :-
भारतीय सिनेमा जगत के लिए 20 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन ही सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें 2008 के लिए दिया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह पहले सिनेमेटोग्राफर बने। वीके मूर्ति की फिल्मों की लिस्ट में प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहिब बीवी और गुलाम जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई : भारतीय सिनेमा जगत के लिए 20 जनवरी का दिन बेहद यादगार और महत्वपूर्ण है। यह दिन बताता है कि पर्दे पर एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर्स ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे से योगदान देने वाले भी सिनेमा जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
20 जनवरी के दिन ही सिनेमेटोग्राफर वी.के. मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसी दिन साल 2010 में महान सिनेमेटोग्राफर वी.के. मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2008 के लिए दिया गया था और वह इस सम्मान को पाने वाले पहले सिनेमेटोग्राफर बने।
फिल्म निर्माण की संख्या के मामले में पहले स्थान पर है भारत
भारत दुनिया में फिल्म निर्माण की संख्या के मामले में पहले स्थान पर है। हर फिल्म के पीछे निर्देशक, अभिनेता के साथ-साथ तकनीकी टीम का बड़ा योगदान होता है, जिसमें सिनेमेटोग्राफर की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। वे ही फिल्म की रोशनी, दिशा, फ्रेमिंग और दृश्यों की खूबसूरती तय करते हैं।
साल 1969 में हुई थी दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत
दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत साल 1969 में हुई थी, जो भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। लेकिन इतने वर्षों में पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को यह सर्वोच्च सम्मान मिला, जब वी.के. मूर्ति को चुना गया। वी.के. मूर्ति का नाम पुरानी पीढ़ी के सिने प्रेमियों के लिए बहुत जाना-पहचाना है।
वह मशहूर निर्देशक गुरु दत्त के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। 1950 के दशक में उन्होंने गुरु दत्त की क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों को अपनी कमाल की छायांकन कला से अमर बना दिया। वी के मूर्ति की फिल्मों की लिस्ट में 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदहवीं का चांद' और 'साहिब बीवी और गुलाम'।
कैमरा तकनीक आज भी सिनेमा के छात्रों के लिए मिसाल
इन फिल्मों में उनकी रोशनी और कैमरा तकनीक आज भी सिनेमा के छात्रों के लिए मिसाल है। हालांकि, वी.के. मूर्ति को यह सम्मान मिलने में काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनकी मेहनत और योगदान को आखिरकार वह पहचान मिली जो वे हकदार थे। यह घटना भारतीय सिनेमा में तकनीकी कलाकारों के महत्व को सामने लाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25