Check Bounce Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को मेलबर्न जाने की सशर्त इजाजत दे दी है। अभिनेता 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक अपनी आगामी फिल्म 'मेरा काले रंग दा यार' के प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह इजाजत कुछ शर्तों के अधीन होगी, जिसमें कोर्ट रजिस्ट्री में 1 लाख रुपये की सावधि जमा रसीद (FDR) जमा करना शामिल है।
साथ ही, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी देना होगा, जो विदेश यात्रा के दौरान हर समय सक्रिय रहना चाहिए। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि ट्रायल कोर्ट में जमा उनका पासपोर्ट उन्हें विदेश यात्रा के लिए सौंप दिया जाए, लेकिन भारत लौटने के बाद इसे फिर से कोर्ट में जमा करना अनिवार्य होगा। दरअसल यह मामला निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज है, जिसमें राजपाल यादव को पिछले साल सजा सुनाई गई थी।
इस सजा के खिलाफ उन्होंने और उनकी पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जून 2024 में कोर्ट ने यह मानते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी कि वह गंभीर अपराधी नहीं हैं और उनके मामले में सुधार और समाधान की गुंजाइश है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी समझौते की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया था, जो फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में लंबित है।
बता दें कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने साल 2010 में बतौर निर्देशक अपनी फिल्म 'आता-पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन वह यह रकम वापस नहीं कर पाए। जिसके बाद राजपाल अन्य लोगों के खिलाफ चेक बाउंस से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज की गईं। मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। साल 2013 में उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्होंने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक चार दिन जेल में बिताए, जिसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू