Sonu Nigam Controversy: मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह विवाद उनके उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने एक कन्नड़ फैन की गाने की मांग को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ दिया। सोशल मीडिय पर इस वीडियो के वायरल होते ही कन्नड़ समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई। इतना ही नहीं मामला पुलिस तक पहुंच गया।
हालांकि सोनू निगम ने इसके लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को उनकी माफ़ी पसंद नहीं आई। फिलहाल सोनू निगम का गाना एक आने वाली कन्नड़ फिल्म से हटा दिया गया है। यह कदम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दरअसल यह गाना आने वाली कन्नड़ फिल्म 'कुलाडल्ली किलावुडो' का हिस्सा था। फिल्म के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस फैसले की पुष्टि की और सोनू निगम के बयान को 'अनुचित और असंवेदनशील' बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म का उद्देश्य दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
फिल्म के निर्माताओं ने सोनू निगम के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सोनू निगम एक बेहतरीन गायक हैं, लेकिन हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने जो कुछ भी किया, उससे हम नाराज हैं। सोनू ने कन्नड़ लोगों का जो अपमान किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसलिए उनके गाने को हमारी फिल्म से हटा दिया गया है।" साथ ही ये साफ कर दिया कि सोनू निगम के साथ वे भविष्य में कभी भी काम नहीं करेंगे। इस विवाद के बाद यह साफ हो गया है कि सोनू के लिए कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना आसान नहीं होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू