प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 100 करोड़ के क्लब में शामिल
खबर सार :-
साउथ एक्टर प्रभास की नई फिल्म "द राजा साब" बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म रिलीज होने के तीन दिन के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि दर्शकों में प्रभास की लोकप्रियता कहीं से भी कम नहीं हुई है।
खबर विस्तार : -
'The Rajasaab' Box office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद सफलतापूर्वक अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसकी रफ्तार में आंशिक गिरावट आई। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़ को देखकर यही लगता है कि फैन्स के बीच प्रभास की स्टार पावर अब भी मजबूत बनी हुई है।
पहले दिन दिन 53 करोड़ की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, पहले दिन 53 करोड़ और दूसरे दिन 27 करोड़ की तुलना में तीसरे दिन कमाई में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं मानी जा रही है।
'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
वहीं दूसरी ओर, अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म का जादू दर्शकों पर कायम है। छठे रविवार यानी 38वें दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 805.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। लगातार दमदार प्रदर्शन के चलते 'धुरंधर' अब भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25