Saba Khan Wedding: अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली 'बिग बॉस 12' फेम सबा खान ने एक एक बिजनेसमैन से गुपचुक निकाह कर लिया। एक्ट्रेस ने जोधपुर में एक निजी समारोह में निकाह किया। इस खास मौके पर केवल उनका परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर निकाह की खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। जिसके बाद उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
दअसल सबा खान के पति वसीम नवाब एक बिजनेसमैन हैं और जोधपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सबा की बहन सोमी खान भी बिग बॉस सीजन 12 में उनके साथ नजर आई थीं। वह भी उनकी शादी में मौजूद थीं। सोमी ने कुछ महीने पहले आदिल खान से भी निकाह किया था।
सबा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुछ दुआएं खामोशी से कबूल हो जाती हैं। तहे दिल से शुक्रिया। मैं अपने निकाह की खुशी आप सभी के साथ साझा कर रही हूं। 'बिग बॉस' में जिस लड़की से आप प्यार करते थे, वह आज एक नई जिंदगी शुरू कर रही है। दुआओं और प्यार की जरूरत है।" सबा के पोस्ट करते ही प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनके 'दिल' और 'आग' वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।
अपनी खुशी साझा करते हुए, सबा ने कहा, "शादी मेरे जीवन का एक खूबसूरत अध्याय है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने सपनों को छोड़ रही हूं। मैं मनोरंजन उद्योग में काम करना जारी रखूंगी और साथ ही अपने व्यवसाय पर भी ध्यान केंद्रित करूंगी। दोनों में संतुलन बनाना मेरे लिए रोमांचक है।" सबा की यह नई शुरुआत उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशी का मौका है और सभी उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सबा की बहन सोमी ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, "आप दोनों को बधाई। मेरी प्यारी सबा, आपको हमेशा दुनिया की सारी खुशियां मिलें, और जीजू अब आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गए हैं। आप दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, एक परफेक्ट जोड़ी।" एक यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, बधाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपका जीवन प्यार, खुशी और एक-दूसरे के समर्थन से भरा रहे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शादी मुबारक।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू