Bhool Chuk Maaf Box Office Collection day 9: राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चुक माफ़' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दर्शकों फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ है। यही वजह है कि इसकी कमाई लगातार इजाफा हो रहा है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प प्लॉट ने जहां दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने भी फिल्म को खास बना दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग की फैन्स तारीफ़ कर रहे हैं। अब एक नज़र डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की।
सकनिल्क के मुताबिक, 'भूल चुक माफ़' ने रिलीज़ के 9वें दिन शानदार उछाल दर्ज किया है। शनिवार को फिल्म ने 5.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे साफ पता चलता है कि इसे वीकेंड का पूरा फायदा मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां उम्मीद है कि फिल्म और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे साफ है कि शनिवार को ग्रोथ देखने को मिली है। अब तक 9 दिनों में 'भूल चूक माफ' की कुल कमाई भारत में 52.78 करोड़ रुपये हो गई है।
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पहली बार ये जोड़ी फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आई है। दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, अनुभा फतेहपुरिया और इश्तियाक खान जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। 'भूल चूक माफ़' का डिजिटल प्रीमियर जून के मध्य में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। हालाँकि, इसकी सटीक रिलीज़ की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू