भोजपुरी फिल्म 'नईहर ससुराल' का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस संजना ने की देखने की अपील
खबर सार :-
भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म नईहर ससुराल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। संजना ने दर्शकों से पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर देखने की अपील की है। ट्रेलर में संजना पांडे का भावनात्मक अभिनय व दमदार डायलॉग्स दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिल्म पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दर्शाने के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी प्रकाश डालती है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडे की आगामी फिल्म 'नईहर ससुराल' का ट्रेलर मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। संजना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "ट्रेलर आ गया है, यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। इस ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। संजीव बोहरपी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।
उनके साथ विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह, सुजान सिंह, सत्य प्रकाश, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, भूपेंद्र सिंह, प्रिया दीक्षित, स्वस्तिका, गौरांसी, सौर्य और आयन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को सत्येंद्र सिंह ने लिखा है, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा समीर सैयद ने संभाला है।
फिल्म में दिखेगी रिश्तों की गहराई
'नईहर ससुराल' की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पति का देहांत हो जाता है। इसके बाद उसे और उसकी दोनों बच्चियों को ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं और घर का सारा काम करवाते हैं, जिसे देख उसके मायके वाले उसे और उसकी दो बेटियों को अपने साथ ले जाते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब परिवार उसकी दूसरी शादी करवाता है। यह फिल्म न केवल पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी रोशनी डालती है। ट्रेलर में संजना पांडे का भावनात्मक अभिनय और दमदार डायलॉग्स दर्शकों को बांधे रखते हैं।
फिल्म के गीत और दृश्यों में भोजपुरी संस्कृति की झलक
ट्रेलर में दिखाए गए गीत और दृश्य भोजपुरी संस्कृति की झलक देते हैं। यह फिल्म परिवार, प्रेम और नई शुरुआत की कहानी को भावनात्मक और मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। 'नईहर ससुराल' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने लोकप्रिय सिंगर समर सिंह के साथ 'लाल चुनरिया वाली' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24
-
यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई
2026-08-24
-
Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
2026-08-24
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20