मुंबईः भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह झूला-झूलती दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री का देसी लुक और मनमोहक अंदाज प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। रानी ने पीले रंग का सूट पहन रखा है, जिसके ऊपर से उन्होंने लाल रंग की नेट की चुनरी डाल रखी है। बालों को उन्होंने दो लंबी चोटियों में गूंथकर लाल रिबन से सजाया है, जो उनके पारंपरिक अंदाज को और निखार रहा है।
वीडियो के बैकग्राउंड में रानी ने सॉन्ग 'बिन साजन झूला झूलूं' को ऐड किया है। रानी ने वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन दिया, " आज शाम आपके घर चुगली करने शाम 6:30 बजे और परसों सवेरे 10:30 बजे, माने शनिवार और रविवार, चुगलखोर बहुरिया सब की चुगली करेगी। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपनी फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के प्रचार की झलक दी, जो दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रहा है। गाना 'बिन साजन झूला झूलूं' 1993 में रिलीज हुई फिल्म दामिनी का है, जिसे अलका याग्निक, कुमार सानू, और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल समीर ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया है।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इसमें सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा अमरीश पुरी, ऋषि कपूर, परेश रावल और टीनू आनंद जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही, रानी ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के किरदार में दिख रही हैं। उन्होंने नारंगी रंग की साड़ी पहनी है, सिर पर पल्लू, माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां पहन रखी हैं। वहीं, बालों को दो चोटियों में गूंथकर लाल रिबन से सजाया गया है। रानी चटर्जी की यह फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' उनके प्रशंसकों के लिए एक मनोरंजक और देसी अंदाज में पेश की गई कहानी होने का वादा करती है। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 सितंबर को शाम 6:30 बजे होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू