इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा दीपप्रभा सिनेमा हॉल
खबर सार :-
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् सेनानी अंग के लाल बाबू दीपनारायण सिंह और उनकी सुपुत्री प्रभावती देवी की स्मृति में प्रभावती देवी की सुपुत्री इन्दु देवी के पति, यानी प्रभाजी के दामाद जवाहर प्रसाद जायसवाल द्वारा वर्ष 1992 में निर्मित भागलपुर की पहचान रहा दीपप्रभा सिनेमा हॉल का ढांचा अब इतिहास बनता जा रहा है।
खबर विस्तार : -
भागलपुर। शहर की सांस्कृतिक पहचान रहे दीपप्रभा सिनेमा हॉल का अस्तित्व अब इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा है। कभी हजारों दर्शकों की तालियों, सीटियों और सिनेमाई उत्साह का गवाह रहा यह प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल आज मलबे में तब्दील हो चुका है। इसके साथ ही भागलपुर के एक पूरे दौर की यादें भी जैसे ढह गई हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् सेनानी अंग के लाल बाबू दीपनारायण सिंह और उनकी सुपुत्री प्रभावती देवी की स्मृति में प्रभावती देवी की सुपुत्री इन्दु देवी के पति, यानी प्रभाजी के दामाद जवाहर प्रसाद जायसवाल द्वारा वर्ष 1992 में निर्मित भागलपुर की पहचान रहा दीपप्रभा सिनेमा हॉल का ढांचा अब इतिहास बनता जा रहा है।
वर्षों तक हजारों लोगों की यादों का हिस्सा रहा यह प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल अब मलबे में तब्दील हो चुका है। बताया जाता है कि आरंभिक दौर में जब इसका निर्माण हो रहा था। तब इसके मालिक जवाहर बाबू और मैं काफी देर तक वहाँ बैठकर इसके निर्माण और हॉल संबंधी भावी योजनाओं पर घंटों अंतरंग बातचीत किया करते थे। बाद में इसे बेचकर वे कोलकाता जा बसे।
दीपप्रभा में प्रदर्शित पहली फिल्म थी आई मिलन की रात
वर्ष 1992 में स्वतंत्रता सेनानी बाबू दीपनारायण सिंह और उनकी सुपुत्री श्रीमती प्रभावती देवी की स्मृति में उनके दामाद जवाहर प्रसाद जायसवाल ने इस सिनेमा हॉल का निर्माण कराया था। यह एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि शहर को दिया गया एक सांस्कृतिक उपहार था। समय के साथ उन्होंने दीपप्रभा को बेच दिया और कोलकाता जाकर बस गए। दीपप्रभा में प्रदर्शित पहली फिल्म थी आई मिलन की रात। गुलशन कुमार द्वारा निर्मित 1991 की हिंदी फिल्म आई मिलन की रात में अविनाश वाधवन और शाहीन मुख्य कलाकार थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30