Batwara 1947 Teaser: बिखरी लाशें, चीखते लोग...विभाजन का खौफनाक मंजर, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर जारी
खबर सार :-
Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की फ़िल्म "बंटवारा 1947" का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इसमें दर्शकों को सनी देओल के किरदार से परिचित कराने और फ़िल्म की एक झलक दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारें पर बनी है। इस फिल्म के साथ ही प्रिटी जिंटा लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं।
खबर विस्तार : -
Batwara 1947 Teaser: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आखिरकर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर और कैरेक्टर पोस्टर्स के बाद, फ़िल्म की इस पहली झलक ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। भारत की आजादी और बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फ़िल्म हिम्मत, त्याग और मानवीय जज़्बे की कहानी की ओर इशारा करती है। इमोशनल दृश्यों और दमदार डायलॉग्स से भरपूर यह टीजर इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में उम्मीद की किरण दिखाने की कोशिश करता है।
Batwara 1947 Teaser: 'बंटवारा 1947' के टीजर में क्या है खास
बंटवारा 1947" का टीजर एक वॉइसओवर से शुरू होता है जिसमें बताया गया है कि बहुत संघर्ष और कुर्बानी के बाद भारत को गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन देश का बंटवारा हो गया। धर्म के नाम पर इंसानियत का कत्ल हो रहा था। इसके बाद टीज़र में बंटवारे के समय हुई मारकाट का मंजर दिखाया गया है। दंगे भड़क उठे और लोग एक-दूसरे को मूली-गाजर की तरह काटते हुए दिखे।
फिर होती है सनी देओल (Sunny Deol) की एंट्री और उनके साथ ही फिल्म के बाकी किरदारों को भी दिखाया जाता है। टीजर एक ऐसे हीरो की कहानी दिखाता है जो बंटवारे की त्रासदी के बीच इंसानियत और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है और नफ़रत व डर के माहौल का डटकर सामना करता है। फ़िल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति ज़िंटा (preity zinta), करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
Batwara 1947 Teaser: 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी राजकुमार संतोषी और सनी देओल (Sunny Deol) लगभग तीन दशकों के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। नेशनल अवॉर्ड विजेता फ़िल्ममेकर राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत ए.आर. रहमान का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। टीजर रिलीज होने के बाद फ़िल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ेंः- ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30