KL Rahul-Athiya Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी लाडली का नाम रख दिया गया है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया। राहुल-अथिया ने अपनी बेटी का नाम इवारा (Evara) रखा है। इवारा नाम सबसे अनोखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने नाम का मतलब भी बताया।
अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली पिक्चर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारी बेटी, हमारा सबकुछ 'इवारा'। उन्होंने यह भी बताया कि नाम का मतलब बहुत प्यारा है, जिसे 'गॉड गिफ्ट' या 'ईश्वर का तोहफा' कहते हैं।"
अब एक नजर डालते हैं उन कुछ सितारों पर जिन्होंने अपने बच्चों के नाम अलग-अलग रखे। हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे भी माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। भले ही यह नाम अनोखा न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित रहा। उनके बेटे के नाम को लेकर चर्चा थी कि जहीर ने अपने बेटे का नाम मुगल शासक वजीर खान का सिर काटने वाले सिख योद्धा फतेह सिंह के नाम पर रखा है। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस लिस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे 'अकाय' का भी नाम शामिल है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म भी साल 2024 में हुआ है। बेटे का नाम 'अकाय' रखा गया। अकाय का मतलब होता है जिसका कोई काया या शरीर न हो। जो देह रहित या जिसने शरीर न लिया हो। ऐसे में 'अकाय' नाम भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा।
साउथ स्टार अमला पॉल ने अपने बच्चे का नाम इलाई रखा, जो एक तमिल शब्द है और कार्तिक देव का नाम है। इलाई एक अलग नाम है। इस नाम की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और अमला के फैन्स ने इसे खूबसूरत नाम बताया।
साल 2024 में माता-पिता बनने वाले वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपनी बेटी का नाम 'लारा' रखा है। 'लारा' लैटिन, ग्रीक और रूसी शब्द है। इस नाम का अर्थ 'उज्ज्वल' और 'सुंदर' है। हालांकि, अलग-अलग संस्कृतियों में इसके अलग-अलग अर्थ हैं। रोमन में 'लारा' को अप्सरा और देवताओं की दूत बताया गया है। जबकि मिस्र की पौराणिक कथाओं में 'लारा' का मतलब सूर्य की किरण होता है। वहीं, ग्रीक में इसका मतलब 'देवताओं का दूत' होता है।
यामी गौतम-आदित्य धर की बात करें तो वे भी साल 2024 में माता-पिता बनेंगे। कपल ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम 'वेदविद' रखा है। संस्कृत शब्द वेदविद का हिंदी में मतलब वेदों को जानने वाला होता है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वेदविद क्यों रखा? उन्होंने बताया, "हमारे बेटे का जन्म पवित्र अक्षय तृतीया के दिन हुआ था, इसलिए हमने उसका नाम यह रखा।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू