AR Rahman: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने धुन चोरी करने के आरोप में उनके और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका। कोर्ट ने इस मामले में रहमान को नोटिस भेजा है। ये मामला ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' से जुड़ा है।
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि 'वीरा राजा वीरा' गाने की धुन उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा नासिर जहीरुद्दीन डागर द्वारा रचित 'शिव स्तुति' से कॉपी की गई है। उन्होंने दावा किया कि हालांकि गाने के बोल अलग हैं, लेकिन इस गाने की लय और बीट्स बिल्कुल 'शिव स्तुति' जैसी हैं और उनके परिवार को इसका श्रेय नहीं दिया गया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि गाना पूरी तरह 'शिव स्तुति' की कॉपी है। इसमें सिर्फ कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। रहमान और प्रोडक्शन कंपनी ने उनके काम को कोई श्रेय नहीं दिया। कोर्ट ने साफ किया कि डागर के काम को बिना उचित श्रेय के इस्तेमाल करना कॉपीराइट का उल्लंघन है।
कोर्ट ने 2 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए निर्देश दिया है कि गाने में साफ लिखा होना चाहिए कि यह दिवंगत उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद नासिर जहीरुद्दीन डागर की 'शिव स्तुति' पर आधारित रचना है। इसे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन माध्यमों पर अपडेट किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं डागर परिवार को 2 लाख रुपये का हर्जाना भी देना होगा। कोर्ट ने साफ किया कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मूल रचनाएं कॉपीराइट कानून के तहत सुरक्षित हैं। अगर कोई रचना संगीतकार की अपनी है, तो उसे पूरे कानूनी अधिकार मिलेंगे।
दूसरी ओर, एआर रहमान ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तर्क दिया कि 'वीरा राजा वीरा' गाना एक मौलिक रचना है। इसे पश्चिमी संगीत के मूल सिद्धांतों का उपयोग करके 227 अलग-अलग परतों के साथ बनाया गया है, जो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परंपराओं से काफी अलग है। कोर्ट ने रहमान की इन दलीलों को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू