Anurag Kashyap: फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, अनुराग कश्यप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आहत लोगों से फिर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं गुस्से में अपनी मर्यादा भूल गया था। आग से वह ध्यान देंगे कि बातचीत के दौरान किन शब्दों का इस्तेमाल करना है।
अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "गुस्से में किसी को जवाब देते समय मैं अपनी सीमा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समुदाय के बारे में बुरा-भला कह दिया। वह समुदाय, जिसके कई लोग मेरे जीवन में रहे हैं, आज भी हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया है। आज वे सभी मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। कई बुद्धिजीवी, जिनका मैं सम्मान करता हूं, वे भी मेरे गुस्से में बोलने के तरीके या बयान से आहत हैं।"
दिल से माफ़ी मांगते हुए कश्यप ने आगे कहा, "ऐसा कहकर मैं विषय से भटक गया। मैं इस समुदाय से दिल से माफ़ी मांगता हूं। मैं उनसे ये नहीं कहना चाहता था, लेकिन गुस्से में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए मैंने ये लिख दिया। मैं अपने सभी साथियों, दोस्तों, अपने परिवार और उस समुदाय से अपने बोलने के तरीके, अभद्र भाषा के लिए माफ़ी मांगता हूं।" माफ़ी मांगने के साथ ही अनुराग ने आगे कहा कि वो भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। मैं अपने गुस्से पर काम करूंगा और अगर मुझे मुद्दे पर बात करनी पड़ी तो मैं सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। उम्मीद है आप मुझे माफ़ करेंगे।"
बता दें कि अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ और लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की। अनुराग कश्यप के बयान पर ब्राह्मण रक्षा मंच ने तो सरकार से आगामी फिल्म 'फुले' पर रोक लगाने की मांग तक कर डाली।
उन्होंने फिल्म के जरिए ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया। ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी, बावजूद इसके लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू