Tanvi The Great: ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई 'तन्वी द ग्रेट', खुशी से गदगद हुए अनुपम खेर
खबर सार :-
Tanvi The Great Oscar : अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई। अनुपम ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसमें काम भी किया है। उन्होंने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। अनुपम की यह फिल्म 100 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। भारत की तरफ से 'होमबाउंड', 'दशावतार', 'कांतारा: चैप्टर 1' भी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
खबर विस्तार : -
Tanvi The Great: ऑस्कर अवॉर्ड के इस बार भारत की कई फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर (Oscar) के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं। 'होमबाउंड', 'दशावतार' , 'कंतारा:ए लीजेंड-चैप्टर 1' और अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को भी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म के ऑस्कर के लिए चुने जाने से एक्टर बहुत खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी ज़ाहिर की। 'तन्वी द ग्रेट' एक्टर के लिए बहुत खास है क्योंकि उन्होंने इसे खुद डायरेक्ट किया है, और यह फिल्म उनकी भतीजी से भी प्रेरित है। यह फिल्म दो बार रिलीज हुई थी और अब 100 दिनों से थिएटर में चल रही है।
Tanvi The Great: अनुपम खेर ने जताई खुशी
'तन्वी द ग्रेट' के ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने से अनुपम खेर का हौसला बढ़ गया है। वह अच्छे कंटेंट और लगन के साथ ऐसी और फिल्में बनाने पर ध्यान देना चाहते हैं। अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऑस्कर, बेस्ट फिल्म, शॉर्टलिस्टेड, तन्वी द ग्रेट।" हर साल, दुनिया भर से हजारों फिल्में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड, ऑस्कर के लिए सबमिट की जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में लाखों लोग एकेडमी से शुरुआती स्वीकृति और पहचान पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, और यह आपको इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा बेहतरीन लोगों की कैटेगरी में भी शामिल करता है।"
उन्होंने लिखा, "98वें एकेडमी अवॉर्ड्स कमेटी द्वारा चुनी गई दुनिया की टॉप 200 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होना हमारी टीम के लिए एक बहुत बड़ी जीत है। हमने बहुत कड़ी मेहनत की, और आज थिएटर में 100 दिन पूरे करना और ऑस्कर सिलेक्शन कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट होना हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी हमेशा रंग लाती है। इस शानदार सम्मान के लिए एकेडमी को धन्यवाद।"
Oscar Awards: भारत की कई फिल्में ऑस्कर के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
गौरतलब है कि इस साल भारत की कई फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई हैं, जिनमें 'होमबाउंड', 'दशावतार', 'कांतारा: चैप्टर 1', और 'सिस्टर मिडनाइट' शामिल हैं। फाइनल नॉमिनेशन जनवरी में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अब यह देखना बाकी है कि 2026 में भारत कितने ऑस्कर जीतेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27
-
शाहरुख की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, 'गोंधल' का ट्रेलर भी आया सामने
2026-10-27
-
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम
2026-10-26
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19