Akshay Kumar On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर हर कोई दुखी है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक हर कोई इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। बॉलीवुड सितारों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय पहलगाम में हुए हमले पर काफी गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने 'केसरी चैप्टर 2' ( Kesari Chapter 2) की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) के बारे में बात की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ 'केसरी 2' के को-स्टार आर माधवन और कृष राव भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के हर सीन करते समय मैं और डायरेक्टर यही सोचते थे कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद सभी के मन में कितना गुस्सा और आक्रोश पैदा हुआ होगा।
बदकिस्तमी से वह गुस्सा और आक्रोश फिर से उभर आया है। आप सभी जानते ही होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी हमें उन आतंकियों से एक बात कहना चाहते है, जो मैंने फिल्म में कही है... वो क्या है? इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगे, 'F**k यू। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बारे में दुख और गुस्सा जाहिर किया था। अक्षय ने लिखा था- 'पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर पाप है। मैं उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।'
बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड को दर्शाया गया है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय ने इस किरदार को इतनी मजबूती से निभाया है कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। , 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले छह दिनों में दुनियाभर में 64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल